Wed, 21 Oct 2026 | 04:20:15 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

दशको से नाले पर बने प्रतिष्ठानों पर चले बुलडोजर

दशको से नाले पर बने प्रतिष्ठानों पर चले बुलडोजर
शेयर करें:

दलसागर तालाब और भैंरोगंज रोड़ पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्यवाही

[video width="352" height="640" mp4="https://dainikyashonnati.com/storage/2023/05/VID-20230513-WA0502.mp4"][/video] सिवनी 13 may 2023 सिवनी यशो:-सिवनी नगर के बस स्टैंड क्षेत्र में शनिवार को सिवनी नगर पालिका परिषद एवं राजस्व विभाग के द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान प्रारंभ किया इस अतिक्रमण हटाओं दस्ते के द्वारा दशको से बनी राज लाँज जो के के लाज के नाम से जानी जाती है पर बुलडोजर चलाकर धस्वत करने की कार्यवाही से इस क्षेत्र के सभी व्यापारियों में दहशत फैल गयी और उस क्षेत्र में दशको से व्यापार करने वाले व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को खाली करने में जुट गये । जेठ की चिलचिलाती धूप में सोमवारी चौक भैरोगंज की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित व्यापारी अपनी दुकाने खाली करने में पूरी क्षमता के साथ जुटे हुये थे । जानकारी के अनुसार बस स्टैंड क्षेत्र के दलसागर तालाब के किनारे से भैरोगंज के लिये जाने वाले मार्ग पर दशको अनेक व्यापारियों का कब्जा है हालांकि आज भले ही यह कब्जा अवैध हो गया है परंतु यहाँ से के अधिकांश व्यापारियों ने अस्थाई पट्टा लिया था जिसकी राशि भी नगर पालिका परिषद को दी जाती थी । यह सारे प्रतिष्ठान एक नाले के ऊपर बने हुये हैं ।

व्यापारी प्रतिष्ठानों से सामान निकालते रहे यहाँ चलते रहा बुलडोर

  जानकारी के अनुसार प्रशासन के द्वारा इन सभी कब्जाधारियों को कुछ दिन पूर्व नोटिस दिये गये थे परंतु दशको आधा सैकड़ा से अधिक व्यापारियों का यहाँ कब्जा था और उन्हें ऐसा लग रहा था कि प्रशासन से अनुनय विनय कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को स्थागित करा लिया जायेगा और इस प्रकार के प्रयास चल भी रहे थे परंतु अचानक शनिवार को सिवनी नगर पालिका और राजस्व विभाग के भारी लाव लश्कर के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल यहाँ पहुँचा और साथ में आयी हुई आधा दर्जन के करीब अतिक्रमण हटाने वाली मशीनों ने अपना काम प्रारंभ करते हुये के कें लाँज और लाँज के सामने सड़क की दूसरी ओर स्थित प्रतिष्ठान पर बुलडोजर से तोड़ फोड़ शुरू कर दी । अतिक्रमण दस्ते की इस कार्यवाही से पूरी लाईन के कब्जाधारी दहशत में आ गये और उन्होंने अधिकारियों से बात करने की कोशिश की परंतु कोई रियायत नहीं दी गयी और सभी से तुरंत सामान निकालने की बात कहीं अन्यथा की स्थिती में सामान की परवाह किये बिना बुलडोजर चलाने की बात कही । अतिक्रमण की इस कार्यवाही से सभी कब्जाधारी दहशत में दिखाई दिये और उनके द्वारा प्रतिष्ठानों से सामान निकालने की कोशिशे की जा रही थी और इधर बुलडोजन धड़ाधड़ चल रहे थे ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष