Thu, 22 Oct 2026 | 07:14:28 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

श्री बड़ी माता मंदिर में नवरात्र नवरूप नवश्रृंगार साटिका महोत्सव की धूम  

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 06, 2024 08:29 pm / Post views : 251

श्री बड़ी माता मंदिर में नवरात्र नवरूप नवश्रृंगार साटिका महोत्सव की धूम  
शेयर करें:
  छिंदवाड़ा यशो:-  शारदीय नवरात्र उत्सव में नगर शक्तिपीठ श्री बड़ी माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष सोनी ने बताया कि नवरात्र पर्व को ले कर प्रतिदिन विशेष पूजन पाठ , अभिषेक , जाप पाठन , प्रात: कालीन आरती , संध्या आरती विशाल फरारी भंडारा वितरण के साथ मातारानी के श्रृंगार विशेष थीम नवरात्रि नवश्रृंगार साटिका महोत्सव का आयोजन किया गया हैं। जिसमें मंदिर के आग्रह अनुसार माता के भक्तों से 10 दिनों तक प्रतिदिन की एक रंग विशेष की थीम बनाई गई हैं। जिसमें भक्तों के द्वारा दी गई साडिय़ों के द्वारा मातारानी का श्रृंगार किया जा रहा है। यह श्रृंगार के पश्चात इन साडिय़ों को जिन भक्तों से प्राप्त हो रही उन्हें ही हम मातारानी का श्रृंगार , श्रीफल दे कर साड़ी के साथ उनको प्रसाद स्वरूप भेंट किया जा रहा है। ऐसे श्रृंगार सेवा में सम्मिलित समस्त भक्तों में मातारानी का आशीर्वाद प्राप्त होता रहे। साथ ही पंचमी की महाआरती 7 अक्टूबर को संध्या 7 बजे से विशेष आरती/ विशाल फरारी भंडारे का आयोजन किया गया हैं। जिसमें आप समस्त माता भक्तगण सादर आमंत्रित हैं।

 चतुर्थी तिथि में श्री बड़ी माता महिला मंडल द्वारा 501 महिलाओ द्वारा सुहागले पूजन संपन्न

छिंदवाड़ा नगर की समस्त महिलाओं के द्वारा मातृशक्ति की विशेष आराधना पूजन सुहागले पूजन का कार्यक्रम श्री बड़ी माता महिला मंडल टीम के द्वारा किया गया। जिसमें मंदिर ट्रस्ट कि समस्त मातृशक्ति लाल हरे रंग की साड़ीयो में सम्मिलित हुई। श्री बड़ी माता नवनिर्माण के चलते जगह सीमित होने को वजह से यह कार्यक्रम रविवार को 12 बजे से चतुर्थी विशेष तिथि में राम मंदिर छोटी बाज़ार में कार्यक्रम को आयोजित किया गया। जिसमें नगर की समस्त महिलाओं ने सामूहिक पूजन पाठ मातारानी की आराधना भक्ति की साथ ही सभी को सुहाग का समान वितरण किया गया। समस्त महिलाओं के लिए फरारी स्वल्पहार की व्यवस्था की जिसमें सभी ने स्वप्लहार ग्रहण किया गया। कार्यक्रम बड़े ही भक्ति पूर्ण वातावरण में संपन्न किया गया। श्री बड़ी माता मंदिर ट्रस्ट महिला मंडल समस्त महिलाओं का इस कार्यक्रम को आभार व्यक्त किया गया।

 बैठकी विशेष तिथि में कलश शिखर के मुख्य पत्थर का क्रमा योजन किया गया

आप समस्त भक्तों को विदित की बड़ी माता मंदिर का नवनिर्माण कार्य भी तीव्रता के साथ दिन प्रतिदिन प्रगति शील हैं। इसी तारतम्य ट्रस्ट के सचिव श्री राजू चरणागर ने बताया कि विगत 1 माह से मंदिर ट्रस्ट शिखर में रखने वाले मुख्य पत्थरों को रखने के लिए क्रेन व्यवस्था हेतु काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जब सभी प्रयास असंभव हो गए तो मातारानी की कृपा से बैठकी तिथि कलश स्थापना दीप प्रज्वलन , मूर्ति स्थापना के शुभ समय संध्या 7 बजे ही मंदिर के मुख्य शिखर कलश पत्थरो को 60 फिट ऊंचाई में रखा गया। इस विशेष कार्य में समस्त भक्त सामूहिक आरती के साथ साक्षी बने। मंदिर ट्रस्ट नवनिर्माण को ले कर समस्त माता भक्तों से आग्रह करता है। नवनिर्माण में आप हमे तन मन धन के स्वरूप अवश्य सहयोग दे।