Wed, 21 Oct 2026 | 10:49:09 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती तीन दिवसीय जन्म महोत्सव के रूप में मनाई जाएगी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 14, 2025 11:06 pm / Post views : 238

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती तीन दिवसीय जन्म महोत्सव के रूप में मनाई जाएगी
शेयर करें:

18 फरवरी को हिन्दू गर्जना रैली, 19 को डीजे नाइट व महाआरती, 20 को विशाल भंडारा

Chhindwara 14 February 2025 छिंदवाड़ा यशो:- भारत माता के वीर सपूत श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती छिंदवाड़ा में भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर शिवाजी महाराज के भक्तों द्वारा बीते कई दिनों से तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। तीन दिवसीय जन्म महोत्सव की विस्तृत जानकारी देते हुए भाई नरेंद्र पटेल ने बताया कि: 18 फरवरी शाम 5 बजे दादाजी धुनीवाले मंदिर प्रांगण से भव्य *हिन्दू गर्जना रैली* निकाली जाएगी, जिसमें हजारों की संख्या में शिवाजी महाराज के भक्त भाग लेंगे। रैली में छत्रपति शिवाजी महाराज व महादेव की झांकियां, आकर्षक विद्युत साज-सज्जा, ढोल-नगाड़े और अन्य कई आकर्षण देखने को मिलेंगे।

19 फरवरी शाम 7 बजे शिवाजी चौक में डीजे नाइट , रंग-बिरंगी आतिशबाजी और महाआरती* का आयोजन किया जाएगा।

20 फरवरी सुबह 11 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जो पूरे दिन अनवरत जारी रहेगा। इस ऐतिहासिक आयोजन को यादगार बनाने के लिए पूरे शहर को शिवाजी महाराज के छायाचित्रों और बैनरों से सजाया जा रहा है। साथ ही, सभी सनातनी श्रद्धालुओं को आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति के सदस्य नरेंद्र पटेल, प्रशांत साहू, आकाश बैस, राजा कहार और अक्षय ओक्टे ने छत्रपति शिवाजी महाराज के सभी भक्तों से इस भव्य जन्म महोत्सव में सपरिवार भाग लेने की अपील की है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष