Mon, 19 Oct 2026 | 08:16:36 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला

बड़ा सम्मान: हर्रई में सक्षम कार्यक्रम के CYLs को मिला प्रशस्ति पत्र, शिक्षा सुधार पर जोर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 23, 2026 10:13 pm / Post views : 174

बड़ा सम्मान: हर्रई में सक्षम कार्यक्रम के CYLs को मिला प्रशस्ति पत्र, शिक्षा सुधार पर जोर
शेयर करें:

सक्षम कार्यक्रम हर्रई CYLs का सम्मान, ड्रॉपआउट बच्चों और शिक्षा सुधार पर हुई अहम चर्चा

Chhindwara 23 April 2026 छिंदवाड़ा यशो:- जिले के विकासखंड हर्रई में सक्षम कार्यक्रम के तहत 7 कम्युनिटी यूथ लीडर्स (CYLs) को जनपद पंचायत हर्रई में प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में बीईओ, बीएमओ एवं सीडीपीओ सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस दौरान सभी अधिकारियों ने CYLs के पिछले वर्ष किए गए कार्यों की सराहना की। यह भी पढ़े :- हर्रई में 6 और जुन्नारदेव में 5 माह से नही मिला अतिथि शिक्षकों को मानदेय

ड्रॉपआउट बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा से वंचित (ड्रॉपआउट) बच्चों के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने इस मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए CYLs को अपने-अपने गांवों में इस दिशा में विशेष प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़े :- शताब्दी वर्ष 2025-26: सिवनी में भव्य सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

बाल कैबिनेट की गतिविधियों को मिली सराहना

बैठक में बाल कैबिनेट द्वारा किए गए कार्य—जैसे शू स्टैंड निर्माण एवं किचन गार्डन—की जानकारी साझा की गई, जिसकी अधिकारियों ने प्रशंसा की।

स्कूल चलो अभियान में सक्रिय भूमिका

हाल ही में आयोजित स्कूल चलो अभियान के तहत CYLs द्वारा किए गए कार्यों पर भी चर्चा की गई। इसमें दीवार लेखन, जागरूकता रैली, पुस्तक वितरण में सहयोग, तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत तथा साइकिल वितरण में सहायता जैसी गतिविधियां शामिल रहीं।

समर कैंप और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा

कार्यक्रम के अंतर्गत समर कैंप के आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई, जिसमें संभावित तिथि और स्थान तय करने पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही CYLs को होम विजिट, ड्रॉपआउट बच्चों पर निगरानी, बाल कैबिनेट गतिविधियों को मजबूत करने और नियमित स्कूल विजिट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़े :- कुपोषण के खिलाफ बड़ा अभियान: हर्रई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रेरक सम्मेलन

समस्याओं के समाधान पर मिला सहयोग

बैठक में CYLs ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं साझा कीं, जिन पर अधिकारियों ने व्यावहारिक और सहयोगात्मक समाधान प्रदान किए। अंत में आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2219648&reg=3&lang=2

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें