Wed, 21 Oct 2026 | 05:47:11 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

भव्यता के साथ मनाया जाएगा ऐतिहासिक पोला पर्व, निकलेगी गुड़ी यात्रा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 05, 2026 11:05 pm / Post views : 23

भव्यता के साथ मनाया जाएगा ऐतिहासिक पोला पर्व, निकलेगी गुड़ी यात्रा
शेयर करें:

छिंदवाड़ा में 10 सितंबर को भव्य पोला पर्व, निकलेगी ऐतिहासिक गुड़ी यात्रा

Chhindwara 05 September 2026 छिंदवाड़ा यशो:- पशुधन पूजन, किसानों के सम्मान और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ा ऐतिहासिक व पौराणिक पोला पर्व इस वर्ष छिंदवाड़ा में भव्यता और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। सार्वजनिक श्री पोला उत्सव समिति बरारीपुरा के संयोजक एवं पार्षद विजय पांडे ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी पोला पर्व धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष पोला पर्व 10 सितंबर 2026, गुरुवार को मनाया जाएगा। पर्व के अवसर पर पारंपरिक गुड़ी यात्रा और चल समारोह निकाला जाएगा, जिसमें विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक समूह आकर्षक प्रस्तुतियां देंगे।

सात पीढ़ियों से जारी है गुड़ी यात्रा की परंपरा

पार्षद विजय पांडे ने बताया कि बरारीपुरा के कपाले परिवार द्वारा लगभग सात पीढ़ियों से पोला पर्व के अवसर पर गुड़ी यात्रा निकाली जाती रही है। इस परंपरा को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने का बीड़ा 16 वर्ष पूर्व सार्वजनिक श्री पोला उत्सव समिति बरारीपुरा ने उठाया था। इसके बाद से हर वर्ष पोला पर्व पर आयोजित होने वाला चल समारोह लगातार भव्य होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पोला पर्व हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन से जोड़ता है। यह पर्व पशुधन के प्रति सम्मान और किसानों के योगदान को रेखांकित करता है। हमें अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं पर गर्व है।

चल समारोह में शामिल होंगी आकर्षक झांकियां

पोला पर्व के अवसर पर निकलने वाले चल समारोह में व्यायामशाला के सदस्य, आदिवासी नृत्य टोली और श्री महाकाल ग्रुप के कलाकार शामिल होंगे। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ निकलने वाली गुड़ी यात्रा में अघोरी, राधा-कृष्ण और भगवान महाकाल की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी।

इस वर्ष चल समारोह में जामवंत जी की सजीव झांकी भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। हर वर्ष की तरह इस बार भी एडवोकेट पीयूष शर्मा भगवान महादेव की सजीव झांकी के रूप में विशाल नंदी पर सवार होकर चल समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

जय भवानी ग्रुप दिखाएगा साहसिक करतब

चल समारोह में रोहनाकला के जय भवानी ग्रुप के युवा साथी व्यायामशाला के माध्यम से अपने जांबाज और साहसिक करतब प्रस्तुत करेंगे। वहीं श्री महाकाल ग्रुप के सदस्य भगवान महाकाल और अघोरियों के रूप में शिव तांडव की प्रस्तुति देंगे।

राधा-कृष्ण की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति भी चल समारोह का प्रमुख आकर्षण रहेगी। समिति ने शहरवासियों से पोला पर्व और गुड़ी यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष