Thu, 22 Oct 2026 | 12:39:30 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन

छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन ने अपने सदस्यों के लिए कराया 7 करोड़ का बीमा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 26, 2025 09:07 pm / Post views : 204

छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन ने अपने सदस्यों के लिए कराया 7 करोड़ का बीमा
शेयर करें:
Chhindwara 26 February 2025 छिन्दवाड़ा यशो:- छिन्दवाड़ा प्रेस एसोसिएशन ने संरक्षकों के मार्गदर्शन में पत्रकार हित में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने सदस्यों के लिए कऱीब 7 करोड़ रुपए का दुर्घटना बीमा कराया है। यह पॉलिसी यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से ली गई है, जिससे एसोसिएशन से जुड़े पत्रकारों को दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। पत्रकार हित संगठन की प्राथमिकता छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि हमारा संगठन पत्रकारों के हितों के लिए समय-समय पर लगातार काम करता है यह बीमा योजना पत्रकारों के कल्याण के लिए शुरू की गई है। इसके तहत प्रत्येक सदस्य को एक निश्चित बीमा कवरेज मिलेगा, जो किसी भी अप्रत्याशित दुर्घटना पर स्वयं और उनके परिवार के लिए सहायक होगा।

पत्रकारों के लिए एक बड़ी पहल

यह पहल जिले के पत्रकारों के लिए एक बड़ी राहत है, क्योंकि पत्रकारों को अधिकतर मैदानी स्तर पर कई बार जोखिम भरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। बीमा पॉलिसी का उद्देश्य पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करना और उनके परिवारों को आर्थिक रूप से सुरक्षित रखना है।

संस्था के प्रत्येक सदस्य का कराया गया बीमा

आमतौर देखा जाता है कि मैदानी स्तर पर ख़बर कवरेज करने वाले सदस्यों को ही पत्रकार समझा जाता है लेकिन जनता तक पुख्ता ख़बर परोसने में दफ्तर में काम करने वाले प्रत्येक सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है इसलिए एसोसिएशन ने संस्था के सभी सदस्यों का ख्याल रखते हुए पियून,कंप्यूटर ऑपरेटर,मार्केटिंग टीम से लेकर संपादक तक सभी का बीमा करवाया है। एसोसिएशन के सदस्यों ने इस कदम का स्वागत किया और इसे पत्रकार हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय बताया।