Fri, 23 Oct 2026 | 12:39:00 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वार्ड नंबर 15 में कुत्तों के हमले से दो बच्चे घायल, मोहल्ले में बढ़ा तनाव

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 16, 2026 09:18 pm / Post views : 19

वार्ड नंबर 15 में कुत्तों के हमले से दो बच्चे घायल, मोहल्ले में बढ़ा तनाव
शेयर करें:

छिंदवाड़ा वार्ड 15 में कुत्तों का हमला, दो बच्चे घायल; मोहल्ले में बढ़ा तनाव

Chhindwara 16 September 2026 छिंदवाड़ा यशो:- शहर के वार्ड नंबर 15 में कुत्तों के हमले से दो बच्चों के घायल होने के बाद मोहल्ले में तनाव की स्थिति बन गई है। मामला गांधीगंज मस्जिद के पीछे का बताया जा रहा है। रहवासियों के अनुसार, क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने से लोगों को आवागमन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वार्डवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में एक महिला द्वारा कुत्तों को नियमित रूप से दूध और बिस्किट खिलाए जाते हैं। इसको लेकर कुछ रहवासियों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यदि कुत्तों को भोजन कराया जाता है तो उनकी जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

कुत्तों को खुला छोड़ने पर रहवासियों की आपत्ति

रहवासियों का कहना है कि कुछ लोगों ने कुत्तों को पाल रखा है, लेकिन उन्हें बांधकर या नियंत्रित तरीके से नहीं रखा जाता। इसके चलते कुत्तों के खुले में घूमने से मोहल्ले में आए दिन विवाद और तनाव की स्थिति बनती है।

दो बच्चों को कुत्तों द्वारा काटे जाने की घटना के बाद रहवासियों में चिंता और बढ़ गई है। लोगों ने नगर पालिका से क्षेत्र में पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने तथा कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

नगर पालिका से स्थायी समाधान की मांग

वार्डवासियों ने नगर पालिका से मांग की है कि क्षेत्र में घूम रहे कुत्तों को लेकर नियमानुसार पकड़ने, नसबंदी, टीकाकरण और सुरक्षित प्रबंधन की व्यवस्था की जाए। साथ ही पालतू कुत्तों को खुले में छोड़ने वाले लोगों की जिम्मेदारी भी तय करने की मांग की गई है।

रहवासियों का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका को मामले में शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि मोहल्ले में बनी तनावपूर्ण स्थिति समाप्त हो सके।

यह भी पढ़े :-
सिवनी में ‘आशीर्वाद का दीया’ से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत, नगरीय निकाय भी होंगे सहभागी 1478 बूथों पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, 1.21 लाख दीपों से PM मोदी के दीर्घायु की कामना राजनीतिक आयोजन नहीं, जनता के प्रति हमारी जवाबदेही है ‘सेवा संकल्प अभियान’ लोकार्पण के बाद भी सिहोरा PHC पर ताला! https://www.amarujala.com/chandigarh/stray-dog-bites-20-people-including-15-children-in-kharar-mohali-two-child-critical-2024-07-26

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष