Tue, 20 Oct 2026 | 04:29:51 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सिवनी दौरा प्रस्तावित! किसानों से जुड़े प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की चर्चा तेज

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 27, 2026 03:34 pm / Post views : 296

01 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सिवनी दौरा प्रस्तावित! किसानों से जुड़े प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की चर्चा तेज
शेयर करें:

CM Mohan Yadav Seoni Visit: 1 जुलाई को संभावित दौरा, किसानों के कार्यक्रम की चर्चा तेज

सिवनी यशो :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 01 जुलाई को सिवनी आगमन की संभावना को लेकर जिले में प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री कार्यालय अथवा जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर चल रही तैयारियों से संभावित दौरे की चर्चा जोर पकड़ रही है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री का यह प्रस्तावित दौरा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का हिस्सा हो सकता है। ऐसी भी चर्चा है कि कार्यक्रम का केंद्र किसानों से जुड़ी योजनाएं, कृषि विकास तथा हितग्राही आधारित गतिविधियां हो सकती हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जिले के विभिन्न विभाग संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। वहीं राजनीतिक हलकों में भी मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रवास को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। फिलहाल जिला प्रशासन या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से अंतिम कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। आधिकारिक कार्यक्रम जारी होने के बाद ही आयोजन स्थल, समय और कार्यक्रम की रूपरेखा स्पष्ट हो सकेगी। दैनिक यशोन्नति आधिकारिक पुष्टि के बाद मुख्यमंत्री के सिवनी दौरे से जुड़ी प्रत्येक महत्वपूर्ण जानकारी अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाएगा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष