Wed, 21 Oct 2026 | 08:22:21 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कुकरू में किया योग और पौधरोपण, बोले- योग को बनाएं दैनिक दिनचर्या का हिस्सा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 28, 2026 04:58 pm / Post views : 41

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कुकरू में किया योग और पौधरोपण, बोले- योग को बनाएं दैनिक दिनचर्या का हिस्सा
शेयर करें:

सीएम डॉ. मोहन यादव कुकरू - किया योग और पौधरोपण, बोले- योग को बनाएं दैनिक दिनचर्या का हिस्सा

Bhopal 28 June 2026 भोपाल/बैतूल यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बैतूल जिले के हिल स्टेशन कुकरू प्रवास का रविवार को दूसरा दिन योगाभ्यास और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ शुरू हुआ। मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ विभिन्न योगासन किए तथा 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने योगाभ्यास के दौरान शीर्षासन, मयूरासन सहित कई कठिन योगासन भी किए। इसके अलावा ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वक्रासन, भुजंगासन और शलभासन का अभ्यास किया। उन्होंने नाड़ी शोधन, तितली तथा भ्रामरी प्राणायाम भी किया।

यह भी पढ़े :- 01 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सिवनी दौरा प्रस्तावित! किसानों से जुड़े प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की चर्चा तेज

[caption id="attachment_47729" align="alignleft" width="300"]बैतूल के कुकरू में योगाभ्यास करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बैतूल के कुकरू में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ योगाभ्यास किया और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा रोपा।[/caption]

योग कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य मंगल सिंह धुर्वे, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे सहित स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कॉफी बागान का किया निरीक्षण

योगाभ्यास और पौधरोपण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुकरू स्थित कॉफी बागान का निरीक्षण किया तथा स्थानीय स्तर पर विकसित हो रही कॉफी खेती की जानकारी ली।

यह भी पढ़े :-सीएम मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम वीरांगना के नाम पर रखने का किया ऐलान

योग से मिलता है तन, मन और आत्मा का संतुलन

योगाभ्यास के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो तन, मन और आत्मा को संतुलन, ऊर्जा और सकारात्मकता प्रदान करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वस्थ और सशक्त जीवन के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की।

https://www.artofliving.org/in-hi/yoga/beginners/beginner-yoga-asanas-for-everyday

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष