Thu, 22 Oct 2026 | 12:27:10 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

सुबह-सुबह छपारा में आग का तांडव, कोल्ड ड्रिंक ठेला जलकर राख

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 18, 2026 04:56 pm / Post views : 421

सुबह-सुबह छपारा में आग का तांडव, कोल्ड ड्रिंक ठेला जलकर राख
शेयर करें:
Seoni 18 January 2026 छपारा यशो:-  नगर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब कोल्ड ड्रिंक और वेफर्स के ठेले में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में लोहा की चादर से बना ठेला आग के गोले में तब्दील हो गया और अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

सुबह करीब 5 बजे की घटना

जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार सुबह लगभग 5 बजे की है। जयसवाल कॉलोनी निवासी ठाकुर नितिराज सिंह का कोल्ड ड्रिंक एवं वेफर्स का ठेला नगर के मुख्य मार्ग पर संदीपनी विद्यालय की दीवार और पेट्रोल पंप के सामने लगाया जाता था, जहां अचानक आग भड़क उठी।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग लगते ही आसपास के लोगों ने दुकान संचालक और छपारा थाना पुलिस को सूचना दी।

112 और दमकल ने किया प्रयास, लेकिन नहीं बच सका सामान

सूचना मिलते ही 112 वाहन, नगर परिषद का अग्निशमन वाहन एवं स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के भरसक प्रयास किए गए, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण ठेले में रखा लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान नहीं बचाया जा सका।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना पर छपारा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले को जांच में ले लिया है। आग लगने के वास्तविक कारणों की तफ्तीश की जा रही है। गनीमत रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति मौके पर मौजूद नहीं था, जिससे जान-माल की बड़ी क्षति टल गई। https://www.psolera.com/en/news/what-is-a-short-circuit-and-why-it-happens