Fri, 23 Oct 2026 | 01:26:04 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

कलेक्टर ने विकासखंड धनौरा में जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 30, 2024 07:21 pm / Post views : 141

कलेक्टर ने विकासखंड धनौरा में जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
शेयर करें:

क्षतिग्रस्त सड़को एवं नालियों की तत्काल मरम्मत करायी जाये - कलेक्टर

सिवनी यशो:- कलेक्टर क्षितिज सिंघल (Collector Kshitij Singhal) ने गुरूवार 30 मई को विकासखंड धनौरा (Development Block Dhanaura) के जनपद सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जलनिगम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं जल जीवन मिशन (Public Health Engineering Department, Water Corporation, Panchayat and Rural Development Department and Jal Jeevan Mission) के कार्यों से जुड़ी एजेंसियों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक लेकर जल जीवन मिशन योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री सिंघल ने जल निगम अंतर्गत प्रगतिरत सिद्धघाट समूह नलजल योजना (Siddhaghat Group Tap Water Scheme) में शामिल 77 ग्रामों में कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित ग्राम के सचिवों एवं रोजगार सहायक से जलापूर्ति (water supply) की स्थिति के साथ-साथ कार्य की गुणवत्ता के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं ऐजेंसी को दिए। उन्होंने समीक्षा के दौरान सामने आए जलापूर्ति की समस्या वाले ग्रामों में सुधार कार्यों के लिए संबंधित ऐजेंसी के प्रतिनिधि को निर्देशित किया है। इसके साथ-साथ ऐसे ग्राम जिनमें अनाधिकृत रूप से मोटर का उपयोग करने के कारण समस्या आई है। ऐसे ग्रामों में अभियान चलाकर मोटर जप्त करने के निर्देश संबंधित ग्राम के सचिव को दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंघल ने ग्रामवार नलजल योजना के बेहतर क्रियान्वयन तथा प्रबंधन के लिए नियमानुसार उपयोगकर्ता से जलकर की वसूली करने के निर्देश दिए हैं। ताकि उक्त राशि से आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य एवं संलग्न किए गए कर्मचारी को वेतन आदि भुगतान कराया जा सके। उन्होंने क्षतिग्रस्त हुई सड़कों एवं नाली की टूट-फूट की तत्काल मरम्मत करने के निर्देश भी संबंधित ऐजेंसियों को दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंघल ने पायली समूह नलजल योजना में शामिल 36 ग्रामों में भी निर्माण कार्य की स्थिति की समीक्षा कर कार्य प्रगति एवं ग्राम में निर्माण कार्य के दौरान सड़कों एवं नालियों की टूट-फुट में सुधार के लिए संबंधित निर्माण ऐजेंसी को निर्देशित किया है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष