Tue, 20 Oct 2026 | 09:20:34 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

कलेक्टर संस्कृति जैन ने कसी प्रशासनिक नकेल — जनता से जुड़ी योजनाओं पर सख्त एक्शन मोड में सिवनी प्रशासन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 09, 2025 07:47 pm / Post views : 475

कलेक्टर संस्कृति जैन ने कसी प्रशासनिक नकेल — जनता से जुड़ी योजनाओं पर सख्त एक्शन मोड में सिवनी प्रशासन
शेयर करें:
 Seoni 09 June 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की अध्यक्षता में सोमवार 09 जून को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में  समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में  अपर कलेक्टर  सी एल चनाप, अपर कलेक्टर एवं प्रभारी सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुनीता खण्डायत सहित सभी विभागों के कार्यालय प्रमुख की उपस्थिति रही। इसी तरह विभिन्न विभागों के खंडस्तरीय अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े थे।

सीएम हेल्पलाइन व जनसुनवाई की स्थिति पर समीक्षा

 बैठक में कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने सीएम हेल्पलाईन, समय-सीमा में दर्ज प्रकरण, जनसुनवाई आवेदनों के निराकरण स्थिति, विभिन्न आयोग से प्राप्त पत्रों में लंबित कार्यवाही के साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिये। कलेक्टर सुश्री जैन ने जिलेवार रैंकिंग में डी केटेगिरि में पहुंचे जल संसाधन, उद्यानिकी, लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को अधिकतम शिकायतों को संतुष्टी से बंद कराते हुए रैंकिंग में सुधार के निर्देश दिये हैं।

  सड़कों की खुदाई और मरम्मत पर चेतावनी

कलेक्टर सुश्री जैन ने सड़कों की टूट-फूट की शिकायतों को लेकर पीएचई एवं जलनिगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बिना संबंधित निर्माण विभाग की एनओसी के सड़कों को न तोड़ा जाये तथा कार्योंपरांत सड़कों की मरम्?मत कार्य तत्?काल किया जाये।

राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण अनिवार्य 

 बैठक में कलेक्टर सुश्री जैन ने राजस्व प्रकरणों की अनुभागवार समीक्षा के दौरान राजस्व अधिकारियों को फॉर्मर रजिस्ट्री, सीमांकन के लंबित प्रकरणों सहित अन्य प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए। 

समग्र ई-केवाईसी में तेजी लाने के निर्देश

कलेक्टर सुश्री जैन ने समग्र ई-केवायसी कार्यों की भी समीक्षा सभी सीएमओ और सीईओ जनपदों को मैदानी स्तर पर प्रचार-प्रसार करते हुये लंबित ई-केवायसी तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिये हैं।

 बच्चों के भोजन, परिवहन और सुरक्षा पर विशेष ध्यान

 कलेक्टर सुश्री जैन ने जनजातीय कार्यविभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्धारित मात्रा में नियमानुसार खाद्यान्न का उठाव करते हुए आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं छात्रावासों तथा स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिये है। उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी को स्कूल प्रारंभ होने के पूर्व सभी स्कूल बसों की चैकिंग करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर सुश्री जैन ने आबकारी विभाग द्वारा विगत सप्ताह में की गई कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए उत्तर एवं लखनादौन क्षेत्र में कार्यवाही बढाने के निर्देश दिये हैं।         

  कृषक संगोष्ठियों का सुनियोजित आयोजन होगा

कलेक्टर सुश्री जैन ने जिले में जारी विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित की जा रही कृषक संगोष्ठियों के संबंध में जानकारी लेकर सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को कृषक संगोष्ठियों के व्?यवस्थित आयोजन के निर्देश दिये है। उन्होंने कृषि विभाग सहित पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी विभाग तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों को अनिवार्य रूप से संगोष्ठियों में उपस्थित रहकर किसानों को उन्नत तकनिकी एवं योजनाओं के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने संगोष्ठियों में अग्रणी कृषकों को भी आमंत्रित करते हुये अन्य कृषकों को मार्गदर्शन देने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिये हैं।

 योग दिवस की तैयारियाँ तेज़

बैठक में 21 जून विश्व योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में भी कलेक्टर सुश्री जैन ने जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये हैं।   

आई गॉट कर्मयोगी मोबाइल एप पर जानकारी

      कलेक्टर सुश्री संस्?कृति जैन के निर्देशन में नोडल अधिकारी एवं जिला सूचना अधिकारी द्वारा ढ्ढत्रशह्ल कर्मयोगी मोबाईल एप की जानकारी देते हुए उक्त पोर्टल पर पंजीयन तथा उपलब्ध विभिन्न प्रशिक्षण सामग्रियों की जानकारी प्रदान की गई साथ ही सभी अधिकारियों को अपनी और अपने अधिनस्थ कर्मचारियों का पंजीयन कर पोर्टल में उपलब्ध प्रशिक्षण सामग्री का अवलोकन करने के निर्देश दिये गए।  

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष