Tue, 20 Oct 2026 | 07:39:54 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

सीएम हेल्पलाईन तथा समाधान ऑनलाईन के प्रकरणों को सकारात्मक रूप से निराकृत करें - कलेक्टर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 18, 2024 08:00 pm / Post views : 215

सीएम हेल्पलाईन तथा समाधान ऑनलाईन के प्रकरणों को सकारात्मक रूप से निराकृत करें - कलेक्टर
शेयर करें:

समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

(Mandala 18 November 2024) मंडला यशो:- समय सीमा ( time limit ) एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा (Collector Somesh Mishra) ने निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाईन (CM Helpline) तथा समाधान ऑनलाईन (solution online) के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उनका सकारात्मक रूप से निराकरण करें।   उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का जिला अधिकारी स्वयं अध्ययन कर आवश्यक कार्यवाही करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाईन में 50 दिवस से अधिक दिनों के लम्बित प्रकरणों के निराकरण पर फोकस करें। पीएचई, स्वास्थ्य, राजस्व, जनपद तथा नगरीय निकायों में लम्बित प्रकरणों की संख्या अधिक है, संबंधित अधिकारी सीएम हेल्पलाईन तथा समाधान ऑनलाईन के प्रकरणों के निराकरण को अपनी प्राथमिकता में शामिल करें। जिला योजना भवन में सम्पन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों के निराकरण के लिए आवश्यकतानुसार आवेदकों से चर्चा करें तथा उन्हें शासन के नियम निर्देशों तथा पात्रता से अवगत कराएं। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि विभागीय अधिकारी अपने कोरवर्क पर फोकस करें। सीमांकन, नामांतरण तथा बटवारा के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करें। निराकरण किए गए प्रकरणों की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिन विभागों ने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण नहीं किया है उन विभागों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाईन और समाधान ऑनलाईन के प्रकरणों पर लापरवाही करने पर एसी ट्राईबल विभाग के सहायक ग्रेड-3 श्री पटेल को निलंबन नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उच्च न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्रत्येक प्रकरणों पर निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत करें।    उन्होंने 28 नवंबर 2024 को निवास में आने वालेे व्हीआईपी के लिए हेलीपेड निर्माण व कानून व्यवस्था के संबंध में समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी जिलाधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ें। उर्वरक उपलब्धता एवं उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि उर्वरक का सुचारू रूप से वितरण करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। किसानों को चिन्हित करते हुए गांव में खाद का वितरण सुनिश्चित करें।

बुधवार को धनगांव में आयोजित होगा रात्रि चौपाल

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि जनसमस्याओं के त्वरित एवं उनके ग्राम में ही निराकरण करने के लिए रात्रि चौपाल का शुभारंभ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बुधवार को रात्रि चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि मवई विकासखंड के ग्राम धनगाँव में 20 नवंबर 2024 को रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी जिला अधिकारी रात्रि चौपाल में सभी ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करें। रात्रि चौपाल में संबंधित विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने निर्देशित किया कि रात्रि चौपाल की सभी तैयारियाँ समय से पहले पूर्ण कर लें।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष