Tue, 20 Oct 2026 | 10:04:37 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

कमिश्नर ने सिम्स से जुड़े नवीन शैक्षिक अस्पताल का किया निरीक्षण

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 17, 2025 10:42 pm / Post views : 234

कमिश्नर ने सिम्स से जुड़े नवीन शैक्षिक अस्पताल का किया निरीक्षण
शेयर करें:

सभी निर्माण कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण कराएं : कमिश्नर  

Chhindwara 17 February 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- जबलपुर संभाग के कमिश्नर अभय वर्मा ने छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईसेंस से जुड़े नवीन शैक्षिक अस्पताल और अन्य भवनों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह और एस.पी. श्री अजय कुमार पांडे भी उपस्थित थे। कमिश्नर श्री वर्मा ने कार्यों की प्रगति को लेकर निर्देश दिए और तय समय सीमा के भीतर कार्य को पूरा करने के भी निर्देश दिए।  छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईसेंस से जुड़े नवीन शैक्षिक अस्पताल और अन्य भवनों के निर्माण कार्य की लागत 768.22 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इस परियोजना के तहत 899 बेड वाला अस्पताल, शैक्षिक अस्पताल भवन और अन्य प्रावधान किए गए हैं। वर्तमान में बेसमेंट और सुपर स्ट्रक्चर के निर्माण का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और अन्य सेवाओं जैसे एसी ब्लॉक, प्लास्टर, फायर फाइटिंग एवं वातानुकूलन कार्य प्रगति पर हैं।   
निरीक्षण के बाद सिम्स मेडिकल कॉलेज में अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेस द्वारा गुणवत्तापूर्ण भोजन नहीं प्रदान किए जाने पर उसे हटाने के निर्देश दिए । इसके साथ ही हॉस्टल में रह रहे छात्रों की समस्याओं और उनकी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली गई। इस दौरान एस.डी.एम. छिन्दवाड़ा सुधीर जैन, छिन्दवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईसेंस के अधिष्ठाता अभय कुमार सिन्हा, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग (भवन) नीलेश गुप्ता सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

कमिश्नर श्री वर्मा ने किया सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण

छिन्दवाड़ा।जबलपुर संभाग के कमिश्नर अभय वर्मा ने अपने छिंदवाड़ा दौरे के दौरान कलेक्टर  शीलेन्द्र सिंह के साथ जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास छिन्दवाड़ा का निरीक्षण किया । कमिश्नर श्री वर्मा ने छात्रावास में मौजूद सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया । इसके साथ ही कमिश्नर श्री वर्मा ने अधीक्षक को छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और उनकी शैक्षणिक प्रगति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन और शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं जिससे वे अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें