Wed, 21 Oct 2026 | 07:40:33 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

पार्षद गोल्ड कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट: मुख्य अतिथि सनवर पटेल ने खिलाड़ियों से किया परिचय

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 29, 2026 01:56 pm / Post views : 230

पार्षद गोल्ड कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट: मुख्य अतिथि सनवर पटेल ने खिलाड़ियों से किया परिचय
शेयर करें:
Seoni 29 January 2026 सिवनी यशो:-  मिशन स्कूल ग्राउंड में आयोजित पार्षद गोल्ड कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट इन दिनों खेल प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण गौतम डिजिटल सेटअप द्वारा यूट्यूब पर जस्टिन स्टूडियो के माध्यम से किया जा रहा है। [caption id="attachment_40908" align="alignnone" width="300"]पार्षद गोल्ड कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि सनवर पटेल पार्षद गोल्ड कप नाइट क्रिकेट: मुख्य अतिथि सनवर पटेल ने खिलाड़ियों से किया परिचय | सिवनी[/caption]

यूट्यूब लाइव प्रसारण से घर-घर पहुंच रहा क्रिकेट का रोमांच

नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण होने से दर्शक कहीं से भी मुकाबलों का आनंद ले पा रहे हैं। अजय बाबा पांडे और अरुण यादव के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम द्वारा टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

तालियों और आतिशबाजी के बीच हुआ मुख्य अतिथि का स्वागत

28 जनवरी को मुकाबलों के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सनवर पटेल का आगमन हुआ। आयोजन समिति द्वारा फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया गया।

खिलाड़ियों से परिचय, टॉस और बल्लेबाजी कर दिया खेल का संदेश

सनवर पटेल ने मैदान में मौजूद टीम सद्भाव, पत्रकार 11, मुस्तफा 11 और डीएस 11 के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद टॉस प्रक्रिया पूरी कराते हुए उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए खेलों से जुड़ाव आवश्यक है। श्री पटेल ने क्रिकेट बैट से शॉट लगाकर गेंद को बाउंड्री पार भी कराया।

पैंथर ने भैरोगंज किंग्स को 20 रनों से हराया

पहले मुकाबले में पैंथर 11 ने 10 ओवर में 1 विकेट खोकर 141 रन बनाए। जवाब में भैरोगंज किंग्स की टीम 121 रन ही बना सकी। इस तरह पैंथर ने यह मैच 20 रनों से जीत लिया।

मुस्तफा 11 ने प्रेस क्लब को 8 विकेट से दी शिकस्त

दूसरे मुकाबले में प्रेस क्लब की टीम 80 रनों पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुस्तफा 11 ने 7.5 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली।

सद्भाव की धमाकेदार जीत, डीएस 11 को 80 रनों से हराया

तीसरे मुकाबले में सद्भाव टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 134 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएस 11 की टीम दबाव में बिखर गई और सद्भाव ने यह मैच 80 रनों से जीत लिया।

पैंथर ने सर्वोदय को 7 विकेट से हराया

दिन के अंतिम मुकाबले में पैंथर टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वोदय को 91 रनों पर रोक दिया और 8.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

अंपायर, स्कोरर और कमेंटेटरों ने संभाली जिम्मेदारी

मैचों में अंपायरिंग और स्कोरिंग की भूमिका सुनील सिंह, बंटी शैरा, मिथलेश, जीत कुमार सहित अन्य ने निभाई। वहीं कमेंट्री का दायित्व नफीस खान, इमरान पटेल, सुशील ठाकुर व उनकी टीम ने संभाला।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष