Fri, 23 Oct 2026 | 02:20:43 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

ग्राम तिघरा की बेटी दीप्ति कटरे बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 15, 2026 09:39 am / Post views : 316

ग्राम तिघरा की बेटी दीप्ति कटरे बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
शेयर करें:
सिवनी यशो :- जिले के ग्राम तिघरा की बेटी दीप्ति कटरे ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम कर ली है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2024 के अंतिम परिणाम में उनका चयन असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है। उनकी इस सफलता से परिवार, मित्रों, शिक्षा जगत एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। दीप्ति कटरे की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बन गई है। संघर्ष, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हुए उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता आज युवाओं, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

परिवार से मिले संस्कार और गुरुजनों का मिला मार्गदर्शन

दीप्ति कटरे बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि एवं अध्ययनशील रही हैं। उनके व्यक्तित्व निर्माण में गुरुजनों एवं माता-पिता का विशेष योगदान रहा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी ने उनके व्यक्तित्व को और अधिक निखारा तथा आध्यात्मिक सोच एवं ज्ञान अर्जन की दिशा में प्रेरित किया। दीप्ति कटरे ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों के साथ पिता श्री राधेलाल कटरे एवं माता श्रीमती सरला कटरे को दिया है। उन्होंने अपने माता-पिता को जीवन का आदर्श बताते हुए कहा कि उनके सहयोग और प्रेरणा से ही यह सफलता संभव हो सकी।

शिक्षा यात्रा रही उत्कृष्ट

दीप्ति कटरे ने 10वीं एवं 12वीं की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय सिवनी से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने जीजाबाई महाविद्यालय इंदौर से बीएससी तथा महाकौशल कॉलेज जबलपुर से एमए की पढ़ाई पूरी की। साथ ही उन्होंने नेट परीक्षा भी क्वालीफाई की और लगातार मेहनत करते हुए सहायक प्राध्यापक परीक्षा में सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि पर रिश्तेदारों, मित्रों, समाजजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष