Mon, 19 Oct 2026 | 07:50:38 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद

ईद पर फिलिस्तीन के समर्थन में नारे, वक्फ बिल के विरोध में प्रदर्शन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 31, 2025 10:26 pm / Post views : 281

ईद पर फिलिस्तीन के समर्थन में नारे, वक्फ बिल के विरोध में प्रदर्शन
शेयर करें:
Seoni 31 March 2025 सिवनी यशो:- देशभर में ईद उल फितर का त्योहार मनाया जा रहा है । अमन की खुशहाली एवं भाईचारे के इस त्यौहार पर देश भर के ईदगाह में सोमवार को नमाज अदा की गई । वहीं सिवनी में भी ईद की नमाज के बाद एक दूसरे को लोग बधाई दे रहे थे। हालांकि, कुछ युवकों ने इस दौरान फिलिस्तीन के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी. इन लोगों ने इजरायल के विरोध में एवं प्रस्तावित वक्फ बिल के विरोध में नारेबाजी की इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस से जुड़े आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे इसके बावजूद काफी देर तक इस प्रकार की नारेबाजी होते रही। विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं के हाथों में वक्फ बिल, फिलिस्तीन के विरोध में तख्तियाँ थी और विरोध में निकला हुआ यह पूरा जुलूस लग रहा था । नेतन्याहू के मुर्दाबाद के नारे गूंज रहे थे । मीडिया कर्मियों ने इस अवसर के फोटो एवं वीडियो भी बनाये । पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम फिलहाल क्या एक्सन लिया है स्पष्ट नहीं हो सका है । सिवनी सहित देश और प्रदेश के कई स्थानों से जो खबरे आ रही है उसके अनुसार इस बार की ईद प्रेम और भाईचारे के सुखद संदेश, शुभकामनाओं के आदान प्रदान, गले मिलने और सेवइयां खाने तक सीमित नहीं रही। धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक और राजनैतिक मुद्दों ने भी सुर्खियां बटोरीं। यह सवाल उठता है कि त्योहारों को विरोध प्रदर्शन का मंच बनाया जाना चाहिए या नहीं? क्या वक्फ बिल पर चर्चा संवाद के जरिए होनी चाहिए या सड़कों पर? और सबसे अहम—क्या वैश्विक मुद्दों को भारतीय राजनीति का हिस्सा बनाना सही है? देश में लोकतंत्र की खूबसूरती यही है कि हर आवाज को सुना जाए, लेकिन इसकी आड़ में कट्टरता या उन्माद फैलाने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें