Tue, 10 Nov 2026 | 02:59:42 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन दीपावली से पहले फटाका बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन दीपावली से पहले फटाका बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र

जिला कलेक्टर के निर्देश, पेंच के पानी से कराये सतत पेयजल आपूर्ति

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 14, 2025 04:55 pm / Post views : 469

जिला कलेक्टर के निर्देश, पेंच के पानी से कराये सतत पेयजल आपूर्ति
शेयर करें:

कलेक्टर सुश्री जैन ने नगरपालिका एवं बंडोल समूह नल जल योजना के इंटेकवेल तथा भीमगढ़ डेम का निरीक्षण किया पेयजलापूर्ति समस्या के निराकरण के लिए विभिन्न विकल्पों पर हुआ मंथन अधिकारियों को दिये त्वरित कार्यवाही के निर्देश

Seoni 14 April 2025 सिवनी यशो:- संजय सरोवर बांध के जलस्तर घटने से प्रभावित हुई सिवनी नगरीय क्षेत्र एवं बांध के पानी से संचालित हो रही ग्रामीण समूह नल जल योजनाओं की समस्या के निराकरण के लिए कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने जल संसाधन, पीएचई, जल निगम एवं नगरपालिका सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ नगरपालिका सिवनी के इंटेकवेल सुआखेड़ा एवं ग्राम गुहना स्थित बंडोल समूह नल जल योजना के इंटेकवेल तथा भीमगढ़ डेम का निरीक्षण किया। उन्होंने सिवनी नगरपालिका इंटेकवेल तक बांध के मुख्य भराव स्थल से पानी लाने के लिए चैनल बनाने, पम्प से पानी लिफ्ट करने जैसे विभिन्न विकल्पों पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने उक्त सम्बंध में संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। ? कलेक्टर सुश्री जैन ने बंडोल समूह नल जल योजना के इंटेकवेल पहुँचकर जल निगम के प्रगतिरत चैनल निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने सम्पूर्ण ग्रीष्म काल में सतत पेयजलापूर्ति को ध्यान रखते हुए कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर सुश्री जैन ने नगरीय क्षेत्र में तत्काल पेयजलापूर्ति के लिए बंडोल समूह नल जल योजना से नगरपालिका को पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने के निर्देश जल निगम एवं नगरपालिका के अधिकारियों को दिये। ? कलेक्टर सुश्री जैन ने भीमगढ़ डेम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने डेम में पानी के लेवल का अवलोकन करने के साथ ही विगत वर्षों में अप्रैल माह के लेवल का अवलोकन भी किया। उन्होंने बांध के पानी से संचालित की जा रही सभी पेयजल योजनाओं के सतत क्रियान्वयन के लिए छिंदवाड़ा जिले के पेंच बांध से पानी भीमगढ़ में लाने के लिए आवश्यक कार्यवाही के लिये जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया हैं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष