Sat, 24 Oct 2026 | 08:26:33 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
गांव में पहुंचा प्रशासन तो खुलीं समस्याओं की परतें, स्वच्छता में लापरवाही पर नोटिस भोपाल में अभाविप का विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन, ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ का दिया संदेश भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित, 18 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है: सिवनी-बालाघाट फोरलेन के लिए टेंडर जारी, जिलाध्यक्ष मीना बिसेन ने बताया विकास की बड़ी सौगात किसानों के कल्याण और जनजातीय गौरव के रंग में रंगेगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, 1 नवंबर से दिखेगी किसान हितैषी सरकार की झलक छिंदवाड़ा के वार्डों में उतरा निगम अमला, सफाई-पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा छिंदवाड़ा में महापौर-कमिश्नर आमने-सामने, धरने की चेतावनी वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय रोहित झारिया की मौत दहशत में ग्रामीण; खेतों में खड़ी फसलों पर मंडराया खतरा व्यापम उत्तीर्ण शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट के प्रकरण में 10 न्यायालयीन त्रुटियां दूर करने की मांग गांव में पहुंचा प्रशासन तो खुलीं समस्याओं की परतें, स्वच्छता में लापरवाही पर नोटिस भोपाल में अभाविप का विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन, ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ का दिया संदेश भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित, 18 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है: सिवनी-बालाघाट फोरलेन के लिए टेंडर जारी, जिलाध्यक्ष मीना बिसेन ने बताया विकास की बड़ी सौगात किसानों के कल्याण और जनजातीय गौरव के रंग में रंगेगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, 1 नवंबर से दिखेगी किसान हितैषी सरकार की झलक छिंदवाड़ा के वार्डों में उतरा निगम अमला, सफाई-पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा छिंदवाड़ा में महापौर-कमिश्नर आमने-सामने, धरने की चेतावनी वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय रोहित झारिया की मौत दहशत में ग्रामीण; खेतों में खड़ी फसलों पर मंडराया खतरा व्यापम उत्तीर्ण शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट के प्रकरण में 10 न्यायालयीन त्रुटियां दूर करने की मांग

जिला कार्यकारिणी घोषित : भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित, 18 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 24, 2026 07:35 pm / Post views : 2

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित, 18 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
शेयर करें:

मीना बिसेन ने दी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं, कहा— जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता से संगठन को मिलेगी मजबूती

Seoni, 24 October 2026

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी जिला सिवनी के चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार, प्रदेश संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. विशाल बघेल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की सहमति से जिला संयोजक डॉ. भूपेन्द्र मिश्रा ने जिला कार्यकारिणी घोषित की है।

घोषित कार्यकारिणी में तीन जिला सह संयोजक, 14 जिला सदस्य एवं एक मीडिया प्रभारी सहित कुल 18 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला कार्यकारिणी में डॉ. अरूप सिंह, डॉ. प्रेमशंकर प्रजापति एवं डॉ. मुबीन एम. रहमान को जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. धर्मेश ठाकुर, डॉ. राजेश सनोडिया, डॉ. दीपक ठाकुर, डॉ. मिथलेश बघेल, डॉ. नंदकिशोर सनोड़िया, डॉ. अवधेश वर्मा, डॉ. निलेश वर्मा, डॉ. सीमा विश्वास, डॉ. अमित चंद्रवंशी, डॉ. रवि चौरसिया, डॉ. प्रद्युमन सोनी, डॉ. जयशंकर साहू, डॉ. नितिन कटरे एवं डॉ. राजेन्द्र बिसेन को जिला सदस्य बनाया गया है। डॉ. मनोज बात्री को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के माध्यम से पार्टी के संकल्प को पूर्ण करने वाला एक महत्वपूर्ण प्रकोष्ठ है।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुंचाने तथा समाज के बीच सकारात्मक सहभागिता के लिए चिकित्सा प्रकोष्ठ की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता दें और पार्टी की विचारधारा एवं सेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं। सक्रियता, समर्पण और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने से चिकित्सा प्रकोष्ठ संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल, गजानन पंचेश्वर, मुकेश बघेल, डॉ. अभिजीत चौहान सहित भाजपा पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप सक्रियता से कार्य करेगी।

उल्लेखनीय है कि जिला संयोजक डॉ. भूपेन्द्र मिश्रा द्वारा घोषित यह कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें