Wed, 21 Oct 2026 | 05:06:55 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

ग्राम सभाओं के माध्यम से योजनाओं के उद्देश्य बताये - संभागायुक्त

ग्राम सभाओं के माध्यम से योजनाओं के उद्देश्य बताये - संभागायुक्त
शेयर करें:

संभागायुक्त ने विभिन्न योजनाओं एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सिवनी यशो:- संभागायुक्त जबलपुर श्री अभय वर्मा द्वारा गुरूवार 08 जून को सिवनी पहुंचकर सर्व विभागाधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं प्रगतिरत कार्यों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर क्षितिज सिंघल, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती निधि सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर सीएल चनाप सहित अन्य संबंधित विभागाधिकारियों की उपस्थिति रही। समीक्षा के दौरान संभागायुक्त श्री वर्मा द्वारा सर्वप्रथम मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत जिले में पंजीकृत महिलाओं की संख्या, उनके डीबीटी सक्रीयता एवं पंजीकृत महिलाओं को किए गए स्वीकृति पत्र वितरण तथा योजना अंतर्गत महिलाओं के खातों की जांच करने हेतु शासन द्वारा अंतरित की गई 1/- रूपये की राशि भुगतान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने गुरूवार 8 मई आयोजित हो रही विशेष ग्रामसभा की भी जानकारी प्राप्त कर, ग्रामसभाओं के माध्यम से योजना के प्रमुख उद्देश्यों से महिलाओं को अवगत कराने के निर्देश दिए। संभागायुक्त श्री वर्मा द्वारा मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने अभियान अंतर्गत शामिल 70 सेवाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति की समीक्षा कर शेंष लंबित आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए निराकृत करने के निर्देश संबंधित विभागाधिकारियों को दिए। इसी तरह उन्होंने हितग्राही मूलक विभागातंर्गत संचालित जैसे लाड़ली लक्ष्मी योजना, मातृ वंदना, प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन, प्रसूति सहायता, आयुष्मान भारत योजना, जननी सुरक्षा सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। संभागायुक्त श्री वर्मा द्वारा जिले में गेहूं उपार्जन एवं कृषकों के भुगतान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारी से आगामी समय में जिले में लगाई जाने वाली मुख्य फसलों एवं उनका रकबा के साथ ही यूरिया, डीएपी एवं बीज भण्डारण की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। संभागायुक्त श्री वर्मा ने हितग्राहीमूलक विभागाधिकारियों को वर्ष 2023-24 में प्राप्त विभाग के लक्ष्यों को तय समय से पूर्व पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष