Mon, 19 Oct 2026 | 07:25:25 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा

दीपावली के शुभ अवसर पर दीपक चौरसिया को भूगोल विषय मे डॉक्टर ऑफ़ फिलॉसफी (Ph.D) अवॉर्ड

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 03, 2024 07:55 pm / Post views : 264

दीपावली के शुभ अवसर पर दीपक चौरसिया को भूगोल विषय मे डॉक्टर ऑफ़ फिलॉसफी (Ph.D) अवॉर्ड
शेयर करें:
सिवनी यशो:- डॉ. बी.आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय महू, इंदौर मध्यप्रदेश के शोधार्थी दीपक कुमार चौरसिया को पीएच.डी की उपाधि अवॉर्ड हुई है ।यह घोषणा डॉ.बी.आर.अम्बेडकर विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. रामदास आत्राम के आदेश पर एवं डीन प्रोफेसर डॉ. सुनील गोयल की अनुशंसा पर कुल सचिव डॉ.आर.के.बघेल ने अधिसूचना जारी कर की । दीपक कुमार चौरसिया ने अपना पीएच.डी शोध कार्य " मौसम परिवर्तन का जनजातियों के स्वास्थ्य एंव पोषण पर प्रभाव (मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के संदर्भ में ) विषय पर शोध निर्देशक प्रोफेसर डॉ.दिनेश कुमार पाटीदार विभागाध्यक्ष (भूगोल विभाग ) शास. मॉडल कॉलेज बड़वानी म.प्र. के निर्देशन में पूर्ण किया । उन्होंने बालाघाट जिले के सुदूर ग्रामीण अंचलों में आवासित जनजातियों पर अपना अध्ययन कार्य किया है । दीपक कुमार चौरसिया मध्यप्रदेश के सिवनी जिले की तहसील बरघाट के गाँव टिकारी (आमागढ़) के निवासी श्रीमान भोपत लाल चौरसिया( व्यवसायिक कृषक) के जेष्ठ पुत्र है एवं श्रीमती लक्ष्मी बाई( ग्रहणी) के सुपुत्र है । उन्होंने अपनी यह उपलब्धि अपने माता- पिता और सिवनी जिले वासियों को समर्पित किया है । उनकी इस उपलब्धि पर प्रोफेसर डॉ.अजय कुमार राय शास.महाविद्यालय छपारा सिवनी, प्रोफेसर डॉ.आशुतोष सिंह गौर शास.पी.जी . कॉलेज सिवनी,प्रोफेसर डी .पी. नामदेव( शास.स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय सिवनी)पूर्व,मेजर डॉ.अरविंद चौरसिया, प्रो.रत्नेश कोहरु, श्रीमती बबिता चंदेल' चौरसिया',लाड़ली बिटिया आराध्या 'कुहू 'चौरसिया, डॉ.कपिल प्रजापति, दाता चौरसिया( भारतीय सेना),गंगा प्रसाद चौरसिया (भारतीय सेना) डॉ.देवेंद्र मुजाल्दा, श्रीमान योगेश मेश्राम(डिप्टी कलेक्टर मध्यप्रदेश प्रशासन ) एंव सभी परिवार जनों, इष्ट मित्रों शिक्षक साथियों ,कर्मचारियों, व विद्यार्थियों ने ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दी है । दीपक चौरसिया अपनी गतिविधि आधारित शैक्षणिक कला के साथ एडवेंचर ,ट्रैकिंग, कैम्पिंग, एक्टिविटी के लिए सिवनी जिले में अलग पहचान रखते है । साथ ही उन्होंने सिवनी जिले के अनेक जाने पहचाने शैक्षणिक संस्थानों में अध्यापन कार्य के साथ शास.जवाहर नवोदय विद्यालय के सब्जेक्ट एक्सपर्ट के रूप में शिक्षक के रूप में अध्यापन कार्य करने बेहतर का अनुभव है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें