Wed, 21 Oct 2026 | 10:29:05 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

शंकराचार्य जी की जन्म स्थली में पेयजल संकट गहराया, एक माह से परेशान ग्रामीण

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 09, 2024 12:34 am / Post views : 210

शंकराचार्य जी की जन्म स्थली में पेयजल संकट गहराया, एक माह से परेशान ग्रामीण
शेयर करें:
सिवनी यशो:- ग्रीष्मकाल में मनुष्य के साथ ही हर प्राणी की सबसे अधिक प्राथमिक आवश्यकता होती है पानी परंतु यह दुर्भाग्य ही है कि बड़े दावे करने वाली सरकारे और जिम्मेदार तरक्की का ऐसा डिंडोरा पीट रहे है जैसे आमजनता को उन्होंने स्वर्ग में बिठा दिया है परंतु जमीनी हकीकत तो यह है कि आजादी के 77 साल बाद भी आमजनता को शुद्ध पेयजल तो दूर की बात है । सामान्य जल की उपलब्धता नहीं है । जहरीली शराब से एक व्यक्ति की मौत पर हंगामा खड़ा करने वाले देश के राजनेताओं ने आज तक पेयजल की उपलब्धता और शुद्धता के आभाव में हजारों हो रही मौतों पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई । यहाँ बता दें कि सिवनी जिले के अनेक स्थानों में पेयजल संकट से ग्रामीण बुरी तरह परेशान है और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिये कोई गंभीर प्रयास नहीं हो रहे है । इसी प्रकार की समस्या जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की जन्म स्थली दिघौरी में भी विकराल रूप धारण कर चुकी है । ग्राम के परिवारों में एक माह से पेयजल की सप्लाई नहीं है । इस संबंध में ग्रामीणों ने संबंधित जिम्मेदारों सहित सीएम हेल्प लाईन में भी शिकायत की है परंतु समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है । दैनिक यशोन्नति ने ग्राम के सचिव के मोबाईल पर चर्चा करने की कोशिश की परंतु उन्होंने चर्चा तो नहीं और उपसरपंच से चर्चा करायी जिन्होंने बताया कि बिजली गोल रहने के कारण पानी की टंकी नहीं भर रही है जिससे सप्लाई अवरूद्ध है । पीएचई से चर्चा की गयी है परंतु अधिकारी स्पष्ट रूप से कोई आदेश नहीं दे रहे है । पीएचई विभाग टेंकरों से पानी सप्लाई की व्यवस्था करने की अनुमति प्रदान कर दे तो ग्राम की समस्या का हल हो सकता है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष