Tue, 20 Oct 2026 | 03:34:58 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

अपात्रों के कारण पात्र व्यक्ति राशन पात्रता पर्ची से है वंचित

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 02, 2025 12:39 am / Post views : 394

अपात्रों के कारण पात्र व्यक्ति राशन पात्रता पर्ची से है वंचित
शेयर करें:

साल भर से जारी नहीं हो रही पर्ची

Seoni 01 June 2025 सिवनी यशो:- गरीबो के .राशन पर दबंग और प्रभावशाली व्यक्तियों ने डाका डाल लिया और जिले में इतना अधिक अनाज वितरित हो गया है कि पिछले आठ से पात्र व्यक्तियों को खाद्य विभाग खाद्यान्न पर्ची जारी नहीं कर रहा है । खाद्यान्न विभाग का कहना है कि अपात्र व्यक्तियों ने पिछले समय में खाद्यान पर्ची प्राप्त कर इतना अधिक खाद्यान्न ले लिया है कि गरीब पात्र व्यक्तियों के निर्धारित कोटे का अनाज समाप्त हो गया है इसलिये पिछले आठ माह से पात्र व्यक्तियों को परेशानी हो रही है । अपात्र व्यक्ति एक रुपए किलो गेहूं-चांवल पाने गरीब और जरूरतमंदों की सूची में चालाकी से कुण्डली मार कर बैठ गये थे । इस वजह से राज्य शासन ने गरीब परिवारों को पात्रता पर्ची जारी करने से मना कर दिया है। इससे आठ माह से ये लोग भटक रहे हैं। इधर, खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने अपात्रों के नाम हटाने के लिए राशन दुकानों से सूची मांगी है। सिवनी जिले की राशन दुकानों में प्राथमिक श्रेणी के परिवार रियायती अनाज पाने की पात्रता सूची में है उन परिवारों के प्रत्येक सदस्य को चार किलो गेहूं और एक किलो चावल मिलता था। अब प्रत्येक राशन उपभोक्ता को तीन किलो गेहूं, दो किलो चावल और एक नमक का पैकेट सरकार द्वारा नि:शुल्क वितरण किया जाने लगा है। इस पात्रता सूची में नाम शामिल कराने लोग प्रयासरत है। राज्य शासन ने सिवनी जिले मेंं इसका लक्ष्य खत्म होने से इन्हें पात्रता सूची देने से मना कर दिया है। करीब आठ माह से विभाग से एक भी नाम पर पात्रता सूची जारी नहीं हो पाई है। इससे परेशान होकर लोग नगर पालिका, जनपदों से लेकर कलेक्ट्रेट ऑफिस तक चक्कर काट रहे हैं।

इनका कहना

शासन द्वारा निर्धारित कोटे की पात्रता सूची से अधिक पर्चियां जारी हो जाने के कारण राज्य शासन ने नई पात्रता सूची जारी करना बंद कर दिया है अब सूची में शामिल अपात्र व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और नई पर्चियाँ जारी होने का रास्ता साफ हो गया है । जिन पात्र व्यक्तियों ने केवाईसी नहीं करायी है वे शीघ्र केवाईसी कराये अन्यथा उन्हें राशन प्राप्त होना बंद सकता है । मनोज पुरवईया खाद्य अधिकारी सिवनी

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें