Tue, 20 Oct 2026 | 05:57:56 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

आपातकाल की 50वीं बरसी, लोकतंत्र सेनानियों का भाजपा कार्यालय में सम्मान आज

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 24, 2025 09:11 pm / Post views : 308

आपातकाल की 50वीं बरसी, लोकतंत्र सेनानियों का भाजपा कार्यालय में सम्मान आज
शेयर करें:

26 जून को भोपाल मुख्यमंत्री निवास में भी सम्मान कार्यक्रम आयोजित, सिवनी से पहुँचेंगे लोकतंत्र सेनानी

Seoni 24 June 2024 सिवनी यशो:- देश में लगे आपातकाल को इस वर्ष 50 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को स्मरण करते हुए पूरे प्रदेश में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सिवनी जिले में भी लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में एक गरिमामय आयोजन 25 जून को दोपहर 12 बजे भाजपा जिला कार्यालय में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन करेंगी, वहीं मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जबलपुर सांसद श्री आशीष दुबे उपस्थित रहेंगे। वे इस अवसर पर आपातकाल की त्रासदी, संघर्ष और लोकतंत्र की रक्षा में लगे सेनानियों की भूमिका पर प्रकाश डालेंगे।

भोपाल में होगा मुख्य राज्य स्तरीय आयोजन

26 जून को आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर भोपाल में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विशेष स्नेहिल आमंत्रण पर लोकतंत्र सेनानी संघ एवं लोकतंत्र प्रहरीगण भोपाल में इस आयोजन में भाग लेंगे। इस संबंध में लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रतिनिधि श्री सुदर्शन बाझल ने जानकारी देते हुए बताया कि सिवनी जिले से लोकतंत्र सेनानियों का प्रतिनिधिमंडल संघ के जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार अग्रवाला के नेतृत्व में भोपाल के लिए रवाना होगा।

लोकतंत्र सेनानियों का अभिनंदन

कार्यक्रम के आयोजन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन ने कहा कि, "लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेलें झेलने वाले सेनानियों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। यह नई पीढ़ी को सच्चे लोकतांत्रिक मूल्यों की शिक्षा देने का भी अवसर है।"

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें