Bhopal 09 May 2025भोपाल यशो:- ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित बिजली बिलों की वसूली के लिये सुनियोजित कार्य-योजना बनायें। उन्होंने कहा कि बिजली बिल वसूली की त्रैमासिक समीक्षा करेंगे।ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और इसका क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करें। लाइन लॉसेस कम करने के लिये लक्ष्य तय करें। साथ ही अवैध बस्तियों में स्थायी बिजली कनेक्शन देने के संबंध में सभी पहलुओं का अध्ययन कर योजना बनायें।मंत्री श्री तोमर ने वितरण ट्रांसफार्मर में मीटरीकरण समय-सीमा में कराने के निर्देश दिये। उन्होंने ई-केवाईसी, उद्योग मित्र योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिये।घटना-दुर्घटना पर रखें कड़ी नजरऊर्जा मंत्री ने कहा कि पड़ोसी देश के साथ चल रहे तनाव के मद्देजनर किसी भी घटना-दुर्घटना पर कड़ी नजर रखें। हर हाल में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। विद्युत व्यवधान नहीं होना चाहिये। जिला प्रशासन के सतत सम्पर्क में रहें, किसी भी स्तर पर मिस कम्युनिकेशन नहीं होना चाहिये।अपर मुख्य सचिव ऊर्जा नीरज मण्डलोई ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। इस अवसर पर एमडी पॉवर मैनेजमेंट कम्पनी अविनाश लवानिया, एमडी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी क्षितिज सिंघल उपस्थित रहे। बैठक में एमडी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी अनय द्विवेदी, एमडी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी अनूप सिंह, एमडी ट्रांसको सुनील तिवारी और एमडी जनरेशन कम्पनी मंजीत सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े रहे।