Thu, 22 Oct 2026 | 03:26:40 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

यूरिया नहीं मिलने से भड़के किसान, अमरवाड़ा में सड़क पर उतरे; अधिकारियों ने संभाली स्थिति

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 04, 2026 11:16 pm / Post views : 33

यूरिया नहीं मिलने से भड़के किसान, अमरवाड़ा में सड़क पर उतरे; अधिकारियों ने संभाली स्थिति
शेयर करें:

Chhindwara 04 August 2026 छिंदवाड़ा / अमरवाड़ा यशो:-  यूरिया की कमी और ऑनलाइन पंजीयन में आ रही समस्याओं को लेकर किसानों का आक्रोश मंगलवार को सड़क पर दिखाई दिया। लगातार दो दिनों से यूरिया के लिए परेशान किसानों ने अमरवाड़ा में दो अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन किया।

सूचना मिलते ही प्रशासनिक और कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया।

किसानों का कहना है कि उन्हें समय पर यूरिया उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे खेती का काम प्रभावित हो रहा है। सोमवार को भी किसानों ने यूरिया को लेकर प्रदर्शन किया था, जिसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था बनाई थी और नगद काउंटर के माध्यम से किसानों को पांच-पांच बोरी यूरिया उपलब्ध कराई गई थी।

मंगलवार को फिर बढ़ा किसानों का आक्रोश

सोमवार को शेष रह गए किसानों को मंगलवार सुबह यूरिया देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन मंगलवार को भी उन्हें यूरिया उपलब्ध नहीं हो सकी। किसानों को ई-पोर्टल प्रणाली के माध्यम से पंजीयन कराकर यूरिया लेने की बात कही गई।

किसानों ने बताया कि ई-पोर्टल पिछले 15-20 दिनों से ठीक से काम नहीं कर रहा है, जिसके कारण पंजीयन नहीं हो पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें यूरिया की आवश्यकता तत्काल है, ऐसे में ऑनलाइन प्रक्रिया के कारण परेशानी बढ़ रही है।

वेयरहाउस और मंडी के सामने किया प्रदर्शन

समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज किसानों ने वेयरहाउस के समीप जेल चौराहा और मंडी प्रांगण के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने नगद बिक्री के माध्यम से यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की।

सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार मोहित बोरकर, कृषि विभाग की एसडीओ श्रीमती अनीता डेहरिया और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

अधिकारियों ने किसानों को दिया भरोसा

अधिकारियों ने किसानों से चर्चा कर उन्हें शांत कराया। उन्होंने कहा कि सड़क अवरुद्ध करना उचित नहीं है और ऐसी स्थिति में कार्रवाई की जा सकती है। अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि यूरिया उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था बनाई जा रही है और सभी किसान शांति बनाए रखें।

इसके बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त किया। हालांकि किसानों का कहना है कि यूरिया की समस्या का स्थायी समाधान जल्द किया जाना चाहिए, ताकि खेती के महत्वपूर्ण समय में उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े।