Wed, 21 Oct 2026 | 02:32:12 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

हाईटेक खेती एवं खादय प्रसंस्करण की तकनीको को जानेंगे सिवनी के कृषक

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 04, 2025 09:31 pm / Post views : 329

हाईटेक खेती एवं खादय प्रसंस्करण की तकनीको को जानेंगे सिवनी के कृषक
शेयर करें:

उद्यानिकी प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु जिले के कृषकों का भ्रमण दल महाराष्ट्र के लिये रवाना

Seoni 04 March 2025 सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के मार्गदर्शन एवं सहायक संचालक उद्यानिकी एवं खादय प्रसंस्करण विभाग सिवनी डॉ. आशा उपवंशी-वासेवार के निर्देशन में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा जिले के समस्त विकासखण्डों के 30 कृषकों के दल को राज्य के बाहर पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम हेतु महाराष्ट्र के लिये रवाना किया गया, जिसके अन्तर्गत कृषकों के दल द्वारा सिवनी, देवलापार, नागपूर एवं आकोला (महाराष्ट्र) जिले के शासकीय संस्थान एवं प्रगतिशील कृषकों के प्रक्षेत्रों में उद्यानिकी फसलों की हाईटेक खेती एवं खादय प्रसंस्करण इकाईयों की तकनीको का भ्रमण कर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी पवार नवजीवन विजय एवं सहायक संचालक उद्यानिकी एवं खादय प्रसंस्करण विभाग जिला सिवनी डॉ. आशा उपवंशी-वासेवार के द्वारा विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर कृषकों के दल को भ्रमण हेतु रवाना किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी पवार नवजीवन विजय के द्वारा कृषकों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा गया कि महाराष्ट्र राज्य उद्यानिकी के क्षेत्र में काफी आगे है, अत: जिले के किसान कृषक भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उद्यानिकी की उन्नत तकनीको की जानकारी सीखे एवं उन्हे अपनी खेती में सम्?म्?िलित कर अपनी आय को भी बढाये। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी श्री पवार नवजीवन विजय द्वारा कृषकों से विस्तृत चर्चा कर उनके द्वारा की जा रही खेती की भी जानकारी ली गई। भ्रमण के प्रथम दिवस किसानों के द्वारा सर्वप्रथम उद्यानिकी विभाग की रोपणी कंपनी गार्डन सिवनी का भ्रमण किया गया। सहायक संचालक उद्यान डॉ. आशा उपवंशी-वासेवार के द्वारा कृषकों को नर्सरी प्रबंधन, शेडनेट हाउस, पॉली हाउस की तकनीक एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई एवं कृषकों को जिले में स्थापित खादय प्रसंस्करण इकाईयों का भ्रमण कराकर स्वयं भी खादय प्रसंस्करण इकाईया लगाये जाने हेतु प्रोत्?साहित किया गया। उद्यान अधीक्षक श्री संतोष बघेल द्वारा विभागीय रोपणी कंपनी गार्डन का भ्रमण कराकर कृषकों को फलों के पौधे एवं सब्जी पौध उत्पादन तथा ग्राफ्टिंग की तकनीकी जानकारी दी गई। उपरोक्?त भ्रमण दल को उद्यानिकी विभाग के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी विकासखण्ड-लखनादौन डेविस वाकडे के मार्गदर्शन में पांच दिवस तक उद्यानिकी की नई तकनीक जानने व सीखने का मौका मिलेगा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष