Thu, 22 Oct 2026 | 05:55:27 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

परीक्षा में बेहतर सफलता के लिये हनुमान जी का स्मरण कर विद्यार्थी एकाग्रता से करें अध्ययन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 05, 2025 06:05 pm / Post views : 244

परीक्षा में बेहतर सफलता के लिये हनुमान जी का स्मरण कर विद्यार्थी एकाग्रता से करें अध्ययन
शेयर करें:

सिद्धपीठ ज्वालादेवी मंदिर में 70वें सप्ताह संपन्न हुआ सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ

Seoni 05 January 2025 सिवनी यशो:- सिवनी नगर के उप नगरीय क्षेत्र भैरोगंज परतापुर रोड में स्थित श्री मां आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ मंदिर में लगातार 70 सप्ताह से प्रत्येक शनिवार को युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा सास्वर भक्तिमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है । श्रद्धा एवं भक्ति के इस अनुपम संगम की विशिष्टता यह है कि इस साप्ताहिक मिलन के दौरान जागरूकता और तात्कालिक विषयों पर चर्चा भी की जाती है । वर्तमान समय विद्यार्थियों के लिये महत्वपूर्ण है, सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा के पाठ के पश्चात हुई चर्चा में विचार किया गया कि विद्यार्थियों को परीक्षााओं में बेहतर सफलता के लिये एकाग्रता के साथ पढ़ऩे के लिये मोबाईल एवं टीव्ही से दूर रहना चाहिये और हनुमान जी का स्मरण कर मन को पढ़ाई की ओर एकाग्र करें । हर सप्ताह इस आयोजन को अलग अलग श्रद्धालु यजमान बनकर संपन्न कराते है । अनेक श्रद्धालु मनोकामना पूर्ति के लिये तो कुछ मनोकामना पूर्ण होने पर और कुछ श्रद्धा भाव से यहाँ यजमान बनते है । 70 वें सप्ताह के मुख्य यजमान निलेश पिता देवेंद्र दिनेश गहलोत बारापत्थर ने यजमान बनकर मातारानी के दरबार मे सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा के आयोजन में श्रद्धापूर्वक पूजन - अर्चन किया और मातारानी का आशीर्वाद प्राप्त किया के पश्चात महाप्रसाद भोग अर्पित किया गया। सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ का यह क्रम जहाँ भक्ति भाव पूर्ण है तो वहीं अनेक प्रकार के सामाजिक सारोकारों से संबंधित संदेशो का केन्द्र भी है । यहाँ श्रद्धालु पहुँचकर वर्तमान समय की समस्याओं से संबंधित और बच्चों के चरित्र निर्माण की दिशा में भी चर्चा कर बच्चों में अच्छी आदते और संस्कारों के लिये हनुमान जी की भक्ति को उपयोगी बताते है ।     मंदिर समिति के शुभम राजपूत ने बताया कि सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा की नियमित्ता के अभिनव प्रयास ने इसकी ख्याति बढ़ा दी है और इस टीम का निरंतर विस्तार हो रहा इसमें पड़ोसी जिलों के साथ अन्य राज्यों के भक्त भी जुड़ रहे है । नवयुवकों के द्वारा सास्वर सुंदरकांड पाठ एवं हनुमानजी चालीसा का पाठ भक्तिमय वातावरण का निर्माण कर रहा है । इस आयोजन में मातृशक्ति की उपस्थिती भी निरंतर बढ़ते जा रही है ।    भक्ति और श्रद्धा के साथ पाठ के पश्चात महाप्रसाद वितरण एवं भंडारा भी यजमानों के सहयोग से किया जाता है । सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति द्वारा प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है, वह यजमान बनने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है। आने वाले शनिवारों को विशेष बनाने के लिये युवाओं एवं मातृशक्ति में भारी उत्साह का वातावरण है । समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति का आग्रह है।