Mon, 19 Oct 2026 | 03:24:49 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर

गरीबी नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा: छपारा में 45 बच्चों को मिल रही मुफ्त कोचिंग

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 16, 2026 01:58 am / Post views : 193

गरीबी नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा: छपारा में 45 बच्चों को मिल रही मुफ्त कोचिंग
शेयर करें:

Free Coaching Chhapara

आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मिल रही पढ़ाई की सुविधा, परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को कराया गया भोजन

छपारा। शिक्षा के माध्यम से समाज में जागरूकता और अवसरों का विस्तार करने के उद्देश्य से छपारा नगर में उषांकर चेरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग सेंटर संचालित किया जा रहा है।
निःशुल्क कोचिंग की प्रमुख बातें ✔ लगभग 45 बच्चों को मिल रही निशुल्क पढ़ाई ✔ सामुदायिक रविदास भवन में संचालित हो रहा कोचिंग सेंटर ✔ मैथ और साइंस विषय की विशेष कक्षाएं ✔ जरूरतमंद विद्यार्थियों को लेखन सामग्री भी उपलब्ध ✔ परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को भोजन कर दी गई शुभकामनाएं
[caption id="attachment_42831" align="alignnone" width="300"]छपारा में उषांकर चेरिटेबल ट्रस्ट के Free Coaching Chhapara Ushankar Charitable Trust में पढ़ाई करते विद्यार्थी छपारा के सामुदायिक रविदास भवन में उषांकर चेरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करते विद्यार्थी।[/caption]
यह कोचिंग सेंटर छपारा के समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार एडवोकेट लक्ष्मण सिंह अहिरवार के मार्गदर्शन में पिछले वर्ष से संचालित हो रहा है। नगर के सामुदायिक रविदास भवन में चल रहे इस निःशुल्क कोचिंग सेंटर में वर्तमान में लगभग 45 विद्यार्थी विभिन्न कक्षाओं की पढ़ाई कर रहे हैं और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त कर रहे हैं।

विषय विशेषज्ञ दे रहे निशुल्क शिक्षा

कोचिंग सेंटर में विद्यार्थियों को मैथ और साइंस विषय की शिक्षा शिक्षिका स्वाति शुक्ल भक्त तथा मनमुन सफल भक्त द्वारा दी जा रही है। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतर समझ और आत्मविश्वास मिल रहा है।

परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को कराया गया भोजन

वार्षिक परीक्षाओं के संपन्न होने के अवसर पर ट्रस्ट द्वारा सभी विद्यार्थियों के लिए भोजन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर परिषद छपारा के उपाध्यक्ष ठाकुर शिवकांत सिंह ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आगामी शिक्षण सत्र के लिए शुभकामनाएं और प्रेरणा भी दी गई।

समाज के लिए प्रेरणा बन रही पहल

इस अवसर पर छपारा के न्यूज रिपोर्टर हासीम खान, गोल्डी ठाकुर और राजा श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। निःशुल्क कोचिंग के साथ-साथ ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद विद्यार्थियों को कॉपी-किताब और अन्य लेखन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है। इस तरह की सामाजिक पहल से जहां कमजोर परिवारों को शिक्षा का सहारा मिलता है, वहीं समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और प्रेरणा भी बढ़ती है।