Mon, 19 Oct 2026 | 08:35:03 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला

“किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा”: स्लॉट बुकिंग संकट पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा बयान

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 13, 2026 10:42 pm / Post views : 113

“किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा”: स्लॉट बुकिंग संकट पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा बयान
शेयर करें:

गेहूं खरीदी स्लॉट बुकिंग समस्या पर किसान मोर्चा का ज्ञापन

Seoni 13 May 2026 सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सिवनी के जिलाध्यक्ष प्रदीप राय के नेतृत्व में किसानों को गेहूं खरीदी हेतु स्लॉट बुकिंग में आ रही समस्याओं को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav एवं खाद्य मंत्री Govind Singh Rajput को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों को पोर्टल पर सर्वर संबंधी समस्याओं के कारण स्लॉट बुकिंग में हो रही परेशानियों से अवगत कराया गया तथा शीघ्र समाधान की मांग की गई।

आज मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी में कार्यक्रम आयोजित था। इसी अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप राय, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता Shafiq Patel, Chandu Baghel एवं Umashankar Baghel सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से भी भेंट की और गेहूं खरीदी में किसानों को जिले में हो रही परेशानियों से अवगत कराया।

ज्ञापन में बताया गया कि गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग पोर्टल पर प्रतिदिन सर्वर संबंधी दिक्कतें बनी रहती हैं, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई किसान लंबे समय तक प्रतीक्षा करने के बाद भी अपना स्लॉट बुक नहीं कर पा रहे हैं, जिसके कारण उन्हें अपनी उपज बेचने में कठिनाई हो रही है।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप राय ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में मांग की कि किसानों की इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान किया जाए, ताकि किसानों को समय पर अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जरूरत पड़ी तो बढ़ाया जाएगा गेहूं खरीदी का लक्ष्य, मध्यप्रदेश बना देश का सबसे बड़ा गेहूं खरीदी राज्य

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसानों का गेहूं “एक-एक दाना” खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीदी के लिए निर्धारित लक्ष्य सरकार के लिए कोई बाध्यता नहीं है, बल्कि किसानों की उपज खरीदना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो गेहूं खरीदी का लक्ष्य और बढ़ाया जाएगा। सरकार किसानों को उनकी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने देगी तथा समर्थन मूल्य पर अधिक से अधिक खरीदी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में मध्यप्रदेश देश में सर्वाधिक गेहूं खरीदने वाला राज्य बन चुका है, जो प्रदेश के किसानों की मेहनत और सरकार की किसान हितैषी नीतियों का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है और खरीदी प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति संवेदनशील है और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी आगमन के दौरान सौंपा गया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें