Tue, 20 Oct 2026 | 10:32:49 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

गोल्ड लोन कंपनी के गोल्ड इंस्पेक्टर ने 21 लाख से अधिक का माल किया पार

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 25, 2024 10:56 pm / Post views : 389

गोल्ड लोन कंपनी के गोल्ड इंस्पेक्टर ने 21 लाख से अधिक का माल किया पार
शेयर करें:

एच.डी.बी. फाईनेंसियल सर्विसेज गोल्ड लोन ब्रान्च नागपुर रोड छिन्दवाडा में हुई 2163000 रूपये की चोरी का खुलाशा कर्मचारी ही निकला आरोपी पुलिस ने किया माल सहित गिरफ्तार

Seoni 25 December 2024 सिवनी यशो:- गोल्ड लोन कंपनी के आडिटर ने आडिट करने के दौरान इक्कीस लाख से अधिक का सोना पार कर दिया पुलिस ने कंपनी के मैनेजर की रिपोर्ट के 24 घंटे के अंदर चोरी करने वाले आरोपी आडिटर को माल सहित गिरफ्तार कर लिया । पुलिस प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 24/12/2024 को प्रार्थी एच बी डी फाईनेसिंयल सर्विसेज गोल्ड लोन ब्रान्च नागपुर रोड छिन्दवाडा के ब्रान्च मैनेजर विशाल पिता रमेश भारद्वाज उम्र 43 साल निवासी छितिया बाई का बाडा छिन्दवाडा के द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र इस आशय का दिया की दिनांक 20/12/2024 को जबलपुर से आये गोल्ड इन्सपेक्टर अजीत सिंग के द्वारा गोल्ड लोन आडिट करते समय दो गोल्ड पैकेटो में कुल लगभग 309.43 ग्राम सोना कीमत 2163000 रूपये का कम होना बताया जिसकी सूचना ब्रान्च मैनेजर के द्वारा कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारीयो को दी गई जो कम्पनी के द्ववारा बाहार से अधिकारीयो को भेजकर जांच कराई गई जो दिनांक 05/12/2024 से दिनांक20/12/2024 के 04.00 बजे के मध्य लोन खाता क्रमांक 43907599,54061952 के पैकेटो से लगभग 309.43 ग्राम सोना कीमत लगभग 2163000 रूपये के चोरी हो गये है सूचना पर थाना कोतवाली में अप0क्र0- 857/24 धारा- 305(1)बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में गोल्ड लोन ब्रान्च मे हुई चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय (Superintendent of Police Ajay Pandey) के द्वारा स्पेशल टीम गठित कर विवेचना करने के निर्देश दिये गये जो अति. पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह एवं थाना अजाक डी.एस.पी. राजेश बंजारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम के द्वारा गोल्ड लोन ब्रान्च में जाकर सभी कर्मचारीयो से बारीकी से पूछताछ की गई एवं ब्रान्च में लगे सी सी टी वी कैमरा को बारीकी से देखा गया जो पाया कि दिनांक 19/12/2024 को ब्रान्च में आडिटर अजीत सिंग के द्वारा आडिट किया गया,आडिट की फुटेज देखने पर अजीत सिंग की एक्टीविटी संदेहास्पद पाई गई । संदेही अजीत सिंह पिता गनपत सिंग कौशिक उम्र 38 साल निवासी वार्ड न 03 ग्राम पोस्ट उपनी सीधी जिला सीधी का होना बताया जिससे पूछताछ करने पर प्रारंभ में गुमराह करते हुए कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया । जिससे बारीकी से एवं कडाई से पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया । बताया कि वह एच डी बी फाईनेसिंयल सर्विसेज गोल्ड लोन में गोल्ड इन्सपेक्टर को 18 जिलो में जाकर गोल्ड लोन आडिट करता है । दिनांक 19/12/2024 को गोल्ड लोन ब्रान्च नागपुर रोड छिन्दवाडा में आडिट के दौरान उसने दो गोल्ड लोन पैकेट को नीचे से काटकर 05 नग सोने के कंगन,01 सोने की चैन ,02 नग सोने के नेकलेश,08 नग सोने के टाप्स ,03 नग सोने की चैन लाकेट सहित को निकालकर शेष आभूषण को पुन: पैकेट में रखकर टेप चिपका दिया चोरी किये आभूषणो को होटल के स्टोर रूम में बोरी के नीचे पालीथीन में छिपाकर रख दिया और दिनांक 20/12/2024 को ब्रान्च में आडिट के दौरान वह दोनो गोल्ड पैकेट बिना आडिट किये गोल्ड लोन पैकेटो में मिला दिया । आरोपी के बताये अनुसार गुरूकृपा होटल नरसिंगपुर रोड छिन्दवाडा के स्टोर रूम में बोरी के नीचे कुल 309.43 ग्राम के सोने के आभूषण किमती 2163000 रूपये के जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है । गिरफ्तार आरोपी - 01 अजीत सिंग पिता गनपत सिंग कौशिक उम्र 38 साल निवासी वार्ड न 03 ग्राम पोस्ट उपनी सीधी जिला सीधी प्रकरण में अभी तक जप्त सामाग्री - (1) 05 नग सोने के कंगन, (2) 01 सोने की चैन, (3) 08 सोने की टाप्स, (4) 02 सोने के हार (5) 03 सोने की चैन जिसमे लाकेट लगे है ( कुल वजनी 309.43 ग्राम ,कीमती 2163000/- रूपये ) महत्वपूर्ण भूमिका –आरोपी को पकडने में निरीक्षक उमेश कुमार गोल्हानी , सउनि ब्रिजेश रघुवंशी, प्रधान आर 98 रविन्द्र ठाकुर ,आर. 219 विकास बैस, सायबर सैल से आरक्षक आदित्य रघुवंशी आरक्षक नितिन सिंग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है । जिन्हे पुलिस अधीक्षक महोदय छिंदवाडा द्वारा पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष