Thu, 22 Oct 2026 | 02:31:41 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड

विकसित कृषि संकल्प अभियान का भव्य समापन, 135 पंचायतों में 25 हजार कृषकों ने दी सहभागिता

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 12, 2025 09:15 pm / Post views : 198

विकसित कृषि संकल्प अभियान का भव्य समापन, 135 पंचायतों में 25 हजार कृषकों ने दी सहभागिता
शेयर करें:
Seoni 12 June 2025 सिवनी यशो :- शासन के निर्देशानुसार विकसित कृषि संकल्प अभियान का समापन समारोह 12 जून को कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के प्रांगण में गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। यह अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक जिले की 135 पंचायतों में संचालित किया गया, जिसमें कृषि वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के विशेषज्ञों ने सहभागिता करते हुए 25,000 से अधिक कृषकों को उन्नत कृषि विषयों की जानकारी दी।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक  दिनेश राय 'मुनमुनÓ, पूर्व सांसद ढालसिंह बिसेन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन,  राकेश सिंह बैस एवं  शेर सिंह उईके उपस्थित रहे। कार्यक्रम की प्रस्तावना उपसंचालक, किसान कल्याण एवं कृषि विकास सिवनी श्री सुधीर कुमार धुर्वे ने प्रस्तुत की। इसके पश्चात वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख डॉ. शेखर सिंह बघेल ने अभियान के दौरान की गई वैज्ञानिक गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया।प्रेरक संदेश और तकनीकी जानकारी: सांसद श्रीमती भारती पारधी ने कृषकों को नवीन कृषि तकनीकों विशेषत: ड्रोन तकनीक को अपनाकर कृषि को लाभकारी बनाने की अपील की। विधायक  दिनेश राय ने प्राकृतिक खेती और श्रीअन्न (मिलेट्स) की खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ मिट्टी परीक्षण करवाने की भी सलाह दी।तकनीकी सत्र की विशेषताएँ:   वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. निखिल सिंह ने मक्का फसल में कीट नियंत्रण विषय पर विस्तृत जानकारी साझा की। विभिन्न विभागों के अधिकारियों—पशुपालन, कृषि अभियांत्रिकी, उद्यानिकी, मत्स्य पालन तथा इफको के जिला प्रबंधक—द्वारा भी अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम स्थल पर विभागों द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओं का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे कृषकों को प्रत्यक्ष रूप में योजनाओं की जानकारी मिल सकी। निष्कर्षत:, यह अभियान जिले में कृषि नवाचार को गाँव-गाँव तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बना और किसानों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में सफल रहा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष