Thu, 22 Oct 2026 | 02:26:45 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड

"मृत मान चुके थे, लेकिन इंसानियत ने लौटा दी जिंदगी"

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 16, 2025 11:18 pm / Post views : 1563

"मृत मान चुके थे, लेकिन इंसानियत ने लौटा दी जिंदगी"
शेयर करें:
Seoni 16 August 2025 छपारा यशो:- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह में सिवनी जिला प्रशासन ने एक प्रेरणादायक मानवीय कार्य के लिए छपारा निवासी प्रदुम ठाकुर को सम्मानित किया। प्रदुम ने 9 साल से लापता मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति केशव गावित को उनके परिवार से मिलवाकर समाज के लिए मिसाल पेश की। लगभग 9 वर्ष पहले, टेकरी, नासिक (महाराष्ट्र) निवासी केशव गावित मानसिक संतुलन खोकर अपने परिवार से बिछड़ गए थे। परिजनों ने हर जगह तलाश की, थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। समय बीतने के साथ परिवार ने उन्हें मृत मान लिया। कोविड महामारी के दौरान 2020 में केशव छपारा के यशपाल ढाबा पहुंचे। उनकी दयनीय स्थिति देखकर यशपाल सिंह ठाकुर, शुभम ठाकुर (गज्जू) और प्रदुम ठाकुर ने उन्हें भोजन, आश्रय और सेवा दी। उस समय वे अपना नाम, पता या परिवार की कोई जानकारी देने में सक्षम नहीं थे, और यहीं रहकर अपना जीवन व्यतीत करने लगे। 30 जुलाई 2025 को, अचानक केशव ने एक कागज पर अपने गांव का नाम और कुछ परिचित नाम लिख दिए। प्रदुम ठाकुर ने तुरंत इंटरनेट और सोशल मीडिया की मदद ली और पुलिस से संपर्क कर फोटो शेयर किए। कुछ ही घंटों में उनका परिवार मिल गया। जब केशव के बेटे, बेटी और पत्नी ने उन्हें जीवित देखा, तो खुशी के आंसू छलक पड़े। परिवार ने प्रदुम ठाकुर और उनके सहयोगियों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। गांव में जब केशव लौटे तो रिश्तेदार, पड़ोसी और मित्र उन्हें देखने उमड़ पड़े। यह घटना साबित करती है कि सेवा भावना और तकनीक का सही उपयोग असंभव को भी संभव बना सकता है। इसी मानवीय संवेदना को सम्मानित करने के लिए, स्वतंत्रता दिवस समारोह में सिवनी कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन और विधायक दिनेश राय मुनमुन ने प्रदुम ठाकुर को विशेष सम्मान से अलंकृत किया।