Thu, 22 Oct 2026 | 03:31:19 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

संग्रहालय निर्माण स्थल पर सामग्री पहुंचने के नाम पर ठेकेदार ने कटवाए महुए के पेड़

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 05, 2025 11:50 pm / Post views : 198

संग्रहालय निर्माण स्थल पर सामग्री पहुंचने के नाम पर ठेकेदार ने कटवाए महुए के पेड़
शेयर करें:

पर्यावरण के नाम पर ढोंग रचने वाले एक बार फिर आए चुप्पी साधे नजर

Chhindwara 05 January 2025 छिन्दवाड़ा यशो:- पर्यावरण के उद्देश्य को लेकर एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण अभियान देशभर में चलाया गया। जिसके तहत देशभर में जमकर वृक्षारोपण किया गया, लेकिन तामिया में इसी अभियान के एकदम विपरीत आचरण अपना कर बरसों पुराने फलदार वनोपज देने वाले हरे भरे पेड़ों को काटने का अंतहीन सिलसिला तामिया में जारी है। उदाहरण के तौर पर तामिया सीएम. राइज स्कूल निर्माण में अनुमति की आड़ में आम वा फलदार महुआ के पेड़ काटे जा चुके है। इसी तरह आईटीआई कॉलेज जो पाटन ग्राम में बन रहा है।उसमें भी वनोपज देने वाले महुए के पेड़ों की वली दे दी गई। ऐसा सिर्फ इसलिए हो सका कि पेड़ों पर नियंत्रण रखने वाले पटवारी तहसीलदार कोटवार जानते वूझते हुए भी इन पेड़ काटने वालों पर कार्रवाई नहीं कर सके। लेकिन इससे भी ज्यादा गंभीर मामला तामिया के भारिया ढाना मैं संग्रहालय निर्माण कार्य जिसमें पेड़ तो नहीं है, लेकिन ठेकेदार की निर्माण सामग्री ले जाने के लिए वाहन गुजरना है। उस रास्ते पर ठेकेदार ने आंगनबाड़ी हैंड पंप एवं कुएं के पास दो महुआ के पेड़ कटवा डाले, जिससे समझा जा सकता है कि ठेकेदार को स्थानीय प्रशासन का तनिक भी भय नहीं है।कि उन्होंने वनोंपज पर देने वाले महुआ के पेड़ को काटकर सिद्ध कर दिया कि तामिया में ठेकेदार प्रशासन पर पूरी तरह हावी है। उन्हें पटवारी तहसीलदार का संरक्षण प्राप्त है।शायद इसी बलबूते अनावश्यक रूप से पेड़ नहीं काटा जा सकता था जबकि इस मार्ग पर इतनी जगह है कि इन महुआ के पेड़ों को बगैर काटे भी इनकी निर्माण सामग्री निर्माण स्थल तक पहुंच सकती थी लेकिन ठेकेदार ने वनोपज देने वाले महुआ के पेड़ काटना ज्यादा उचित समझा। इतना ही नहीं ठेकेदार का दुस्साहस देखिए की पेड़ को बैटरी के माध्यम से रहवासी क्षेत्र में आरी ब्लेड से काटकर वहीं पर पटक रखा है। इससे पता चलता है कि ठेकेदार को किसी का भय नहीं है। इस तरह संग्रहालय निर्माण स्थल ठेकेदार पर प्रकरण दर्ज कर पेड़ काटे जाने संबंधी कार्रवाई की जानी चाहिए क्योंकि मोहल्ले वालों ने बतलाया कि ठेकेदार ने यह पेड़ कटवाए हैं। हम चाह कर भी कुछ नहीं कह पाए जबकि यह महुआ के पेड़ कुंटलो महुआ बनोपज के रूप में हम गरीबों को देते थे लेकिन उनके काटे जाने से पर्यावरण के साथ-साथ प्रतिवर्ष हमें आर्थिक हानि हमेशा उठानी पड़ेगी। इस तरह संग्रहालय निर्माण ठेकेदार ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का खुला उल्लंघन कर अनावश्यक रूप से पेड़ काट डाले।