Tue, 20 Oct 2026 | 05:25:12 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

सिवनी में मनी आचार्य श्री शान्तिसागर जी महाराज की समाधि स्मृति, पर्युषण पर्व का शुभारंभ

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 26, 2025 01:48 pm / Post views : 576

सिवनी में मनी आचार्य श्री शान्तिसागर जी महाराज की समाधि स्मृति, पर्युषण पर्व का शुभारंभ
शेयर करें:

Seoni 26 August 2025

सिवनी यशो:-श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर सिवनी, मध्यप्रदेश में 25 अगस्त 2025 को प्रातः बेला में आचार्य श्री शान्तिसागर जी महाराज का समाधि स्मृति महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया।

इस अवसर पर परम पूज्य मुनि श्री धर्मसागर जी महाराज एवं मुनि श्री भावसागर जी महाराज के सान्निध्य में मंगलाचरण, पूजन, चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन एवं शास्त्र अर्पण सम्पन्न हुए।

कार्यक्रम में पवन दिवाकर ने आचार्य श्री शान्तिसागर जी महाराज के तप, त्याग और संलेखना की महान परंपरा को स्मरण करते हुए कहा कि -

उन्होंने 18 करोड़ जाप, 9938 उपवास और कठिन तप के माध्यम से जैन धर्म के आदर्श प्रस्तुत किए।

धन्य कुमार दिवाकर ने भी आचार्य श्री की तपस्वी साधना का वर्णन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुनि श्री भावसागर जी महाराज ने इस अवसर पर कहा कि –
“साधु परंपरा पंचम काल तक अविरल चलती रहनी चाहिए। समाधि मरण को वीर मरण कहा गया है और इसे जैन धर्म में मृत्यु महोत्सव माना जाता है।”

पर्युषण पर्व का महत्व

समारोह के दौरान मुनि श्री ने पर्युषण पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व आत्मोपासना, आत्मालोचना और आत्मनिरीक्षण का महापर्व है।

  • यह भक्ति, उपवास, व्रत, संयम, साधना और तप का पर्व है।

  • दस लक्षण पर्व मनुष्य को आत्मजागृति, आत्मालोकन और आत्मसाक्षात्कार की ओर ले जाता है।

  • यह पर्व पूरे विश्व में मनाया जाता है, जिसमें अनेक श्रद्धालु लगातार 10 दिन निर्जल या जल लेकर उपवास करते हैं।

मंदिर समिति एवं श्रद्धालु समाज ने इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें