Wed, 21 Oct 2026 | 02:46:22 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

कीचड़ एवं दुर्गंध युक्त पेयजल की सप्लाई से बढ़ रही बीमारियाँ

कीचड़ एवं दुर्गंध युक्त पेयजल की सप्लाई से बढ़ रही बीमारियाँ
शेयर करें:

आवारा पशुओं की धमाचौकड़ी, गंदगी से उठ रही सडांध निर्वाचित प्रतिनिधियों की भी नहीं सुनते अधिकारी

सिवनी यशो:- सिवनी नगरीय प्रशासन आमजनता की सुविधाओं और समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है यहाँ तक की नगर पालिका परिषद के अधिकारी निर्वाचित पार्षदों के पत्रों और शिकायतो को भी गंभीरता से नहीं देते । नगर में गंदगी से जहाँ चारो ओर सडांध फैल रही है वही नगर के अनेक वार्डो में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है । नगर में आवारा पशुओं की धमाचौकड़ी आमजनों की परेशानी का कारण बनी हुई है । नगर के अनेक वार्डो में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है ऐसा लगता है जैसे बैनगंगा का सीधा पानी सप्लाई किया जा रहा है कीचड़ युक्त पानी से दुर्गंध भी आती है बताया जाता है कि इस प्रकार के पानी के उपयोग से बच्चे और आम जन पेट दर्द, पीलिया, उल्टी, दस्त सहित अन्य संक्रामक बीमारियों से पीडि़त हो रहे है । नगर के कबीर वार्ड डूंडासिवनी, पृथ्वीराज चौहान वार्ड, टैगोर वार्ड समेत अनेक वार्डों में इन दिनों नलों से मिलने वाला पानी काफी मटमैला दुर्गंध युक्त आ रहा है। गंदे पानी के सेवन से लोग बीमार पड़ रहे हैं वहीं कुछ लोगों ने नल के पानी में कीड़े व सांप के बच्चे, केचुआ आने की भी बात बताई है। डूंडासिवनी रामनगरवासियों ने बताया कि नगर पालिका सिवनी द्वारा शुद्ध पेयजल सप्लाई करने में नाकामयाब साबित हो रही है। पिछले कई दिनों से गंदा पानी पीने से कई घरों के लोग पीलिया, पेट दर्द, उल्टी दस्त आदि बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं वहीं इस मामले की शिकायत किए जाने के बाद ही समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। कबीर वार्ड के पार्षद संजय भलावी का कहना है कि गंदा पानी एवं साफ सफाई के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित अन्य संबंधित कर्मचारियों से बार बार आवेदन निवेदन किया गया परंतु कोई भी गंभीरता से समस्या के निराकरण के लिये नहीं कार्य नहीं कर रहे है । इसी प्रकार पृथ्वीराज चौहान वार्ड के पार्षद रविशंकर भांगरे का कहना है कि, वार्ड मे पिछले कई दिनों से पाईप लाईन से गंदा पानी आ रहा है, वार्ड के लोग इस बात की लगातार मुझसे शिकायते करते हैं और मेरे द्वारा अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारियों को बार-बार इस बात के लिये बताया भी गया है, साथ ही वार्ड मे गंदगी तथा आवारा पशुओं से हो रही परेशानी की समस्या भी बतायी गई है, परंतु अधिकारी समस्याओं के निराकरण के प्रति किसी भी प्रकार से गंभीर दिखाई नही देते, आवारा पशुओं के आतंक से पूरा वार्ड परेशान है, आवारा कुत्ते झुण्ड बनाकर वार्ड मे दहशत का माहौल बनाये हुए हैं, इन खुखार कुत्तो से छोटे बच्चों एवं गाय आदि के छोटे बच्चों को खतरा होता है । इस प्रकार की समस्याओं से नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अवगत करा दिया गया है परंतु इस समस्या के निराकरण में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है । इसी प्रकार सिवनी नगर के विवेकानंद वार्ड के पार्षद का कहना है कि हमारे वार्ड में पेयजल की सप्लाई का कोई समय निर्धारित नहीं है अक्सर रात्रि को नौ बजे के बाद पेयजल प्रदान किया जाता है वहीं पेयजल की सप्लाई कम फोर्स में होने से आमजनों को पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती । पानी की शुद्धता के संबंध में भगवान ही मालिक है मेरे द्वारा पानी की पर्याप्त सप्लाई और आवारा पशुओं के संबंध में अनेक बार मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अवगत कराया गया परंतु कोई सुधार नहीं हुआ । आवारा पशुओं के कारण वार्ड में गंदगी के साथ ही आवारा पशुओं को वाहन ठोस मारकर चले जाते है । सिवनी नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि, उनके पास दूषित पेयजल सप्लाई के संंंबंध मे कोई शिकायतें नही आयी हैं, फिर भी जहां-जहां परेशानियां हैं, उनको शीघ्र ही दिखवाकर दुरूस्त कर दिया जायेगा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष