Tue, 20 Oct 2026 | 08:21:57 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

बच्चों को खेलों के प्रति किया गया प्रेरित, 119 खिलाड़ियों ने लिया भाग

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 16, 2025 03:53 pm / Post views : 216

बच्चों को खेलों के प्रति किया गया प्रेरित, 119 खिलाड़ियों ने लिया भाग
शेयर करें:
केवलारी में समर कैंप का समापन
Seoni 16 June 2025
सिवनी यशो:- संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल के निर्देशानुसार एवं सिवनी जिला कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन तथा पुलिस अधीक्षक  सुनील कुमार मेहता के मार्गदर्शन में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन 13 जून को विकासखंड केवलारी स्थित संदीपनी उत्कर्ष विद्यालय में गरिमामयी ढंग से सम्पन्न हुआ। यह शिविर 5 मई से 6 जून 2025 तक चला।
इस शिविर का आयोजन जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे के नेतृत्व में किया गया। समापन समारोह में विशेष रूप से कबड्डी एवं खो-खो खेलों का प्रदर्शन किया गया। इसमें कबड्डी में 64 और खो-खो में 55 बालक-बालिकाओं सहित कुल 119 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
समारोह के दौरान अपने उद्बोधन में अतिथियों ने खेलों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व के गुण विकसित करते हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी श्री राम टेक्कर अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। अन्य विशिष्ट अतिथियों में रफीक खान (मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक अध्यक्ष), पवन यादव (अधिवक्ता एवं समाजसेवी), संतोष पाठक (महिला एवं बाल विकास), आईजी नामदेव (खेल प्रशिक्षक), दीपक अमूले (पुलिस स्टाफ), वासिद कुरैशी (रिदा स्पोर्ट्स), श्रीमती ज्योति झरिया (शिक्षिका), सुधीर मुंजारे (कबड्डी कोच), अभिषेक यादव (खो-खो कोच) उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों को ट्रैकसूट, टी-शर्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विकासखंड समन्वयक श्रीमती परवीन बेबी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की विधिवत समाप्ति की घोषणा की।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष