Mon, 19 Oct 2026 | 08:42:55 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला

मातृधाम में शारदीय नवरात्र में ज्योत कलश स्थापना

मातृधाम में शारदीय नवरात्र में ज्योत कलश स्थापना
शेयर करें:

मातृधाम में शारदीय नवरात्र में ज्योत कलश स्थापना के साथ श्रीविद्या की अधिष्ठात्री श्रीमाता ललितेश्वरी त्रिपुर सुन्दरी का विशेष पूजन

सिवनी यशो:- भगवत्पूज्यपाद धर्मसम्राट् अनन्तश्री विभूषित ज्योतिष् एवं द्वारका-शारदापीठाधीश्वर ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज की जनमदात्री पूज्यनीय माता श्रीगिरिजा देवी की पावन जन्मस्थली मातृधाम में स्थापित श्रीमाता ललितेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर तेल एवं घृत के ज्योत कलश शारदीय नवरात्र 15 अक्टूबर 2023 रविवार आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा में मध्याह्न में वैदिक विधि विधान से स्थापित किये जायेंगे । मातृधाम में विराजमान श्रीविद्या की अधिष्ठात्री देवी एवं श्रीयंत्र की महादेवी श्रीमाता ललितेश्वरी त्रिपुर सुन्दरी का श्रीविद्या सपर्या क्रम से विशेष आवरण पूजन अर्चन किया जावेगा। ज्योत कलश स्थापना के साथ नवरात्र का विशेष पूजन प्रारंभ हो जावेगा जो नित्य चलता रहेगा । इसी क्रम में 19 अक्टूबर को पंचमी के दिन मां भगवती का विशेष पूजन अर्चन एवं 22 अक्टूबर को महाष्टमी, 23 अक्टूबर नवमी के दिन मध्याह्न में कन्या भोजन एवं हवन एवं 24 अक्टूबर दसवीं के दिन प्रात: 10 बजे जवारे विसर्जन किये जायेंगे। उक्ताशय की जानकारी देते हुये धर्मवीर अजित गौरीशंकर तिवारी ने देते हुये बताया कि माँ भगवती के दर्शनार्थ हेतु भक्तों के लिए पट प्रात: काल से देर रात्रि तक खुले रहेंगे। नवरात्र पर्व में नित्य पूजन के साथ-साथ श्री दस महाविद्याओं एवं नवदुर्गा का विशेष पूजन एवं सहस्त्रार्चन एवं दुर्गासप्तशती पाठ भी होगा । नवरात्र में रात्रि 8:30 बजे 108 घृतदीपों से मां भगवती की महाआरती होगी। नवरात्र में भक्तों का तांता मां भगवती के दर्शनार्थ मातृधाम में लगा रहता है । भजनों एवं जस का क्रम प्रतिदिन चलते रहता है। नवरात्रि के पर्व में मां भगवती के दर्शन एवं पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित करने का अनुरोध सभी भक्तों से किया गया है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें