Wed, 21 Oct 2026 | 01:21:53 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

नियमानुसार संचालित नहीं होने वाली सहकारी समितियों पर कार्यवाही के निर्देश 

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 07, 2024 10:51 pm / Post views : 192

नियमानुसार संचालित नहीं होने वाली सहकारी समितियों पर कार्यवाही के निर्देश 
शेयर करें:

समय सीमा बैठक संपन्न (time limit meeting)

सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain), की अध्यक्षता में सोमवार 07 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नवजीवन विजय, अपर कलेक्टर सी.एल.चनाप सहित सभी विभागों के विभाग उपस्थित थे।
  बैठक में कलेक्टर सुश्री जैन ने सीएम हेल्प लाईन, समय सीमा में दर्ज प्रकरणों, जनसुनवाई, विभिन्न आयोग की शिकायतों सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर सुश्री जैन ने सीएम हेल्प लाईन की विभागवार समीक्षा कर अपडेट निराकरण योग्य फॉलोअप दर्ज न करने वाले अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने समय सीमा में दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी प्रकरण समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए।
            कलेक्टर सुश्री जैन ने तालाब पट्टा आवंटन तथा संचालन समिति की जांच को लेकर भी मत्स्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने नियमानुसार संचालित न होने वाले सहकारी समितियों पर कार्यवाही के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसी तरह कलेक्टर सुश्री जैन ने जिले में तालाबों के सर्वे कार्यों की भी समीक्षा करते हुए सभी राजस्व अधिकारियों को ग्रामवार तालाबों के चिन्हांकन तथा उनके रकबे की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

     चरनोई भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश 

 कलेक्टर सुश्री जैन ने बैठक में गौशालाओं के संचालन की स्थिति तथा चरनोई भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की भी तहसीलवार समीक्षा की गई। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को चरनोई भूमि से तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर सुश्री जैन ने जिले में विभिन्न सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत राशन दुकानों से खाद्यान्न वितरण राशन की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए त्वरित रूप से खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

    सड़को की शीघ्र मरम्मत कराएँ 

  कलेक्टर सुश्री जैन ने बैठक में उपस्थित सभी सड़क निर्माण विभागों को भी अपनी सड़कों का सर्वे कर बरसात के कारण हुए कटाव, गड्ढे आदि की मरम्मत सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सामाजिक न्याय विभाग एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को दिव्यांग सहायक उपकरण के लिए हितग्राही चिन्हांकन के लिए जनपदवार तथा नगरीय निकायवार आयोजित होने वाले शिविरों के अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराते हुए दिव्यांजनों को शिविरों में लाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। 

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष