Tue, 20 Oct 2026 | 02:21:22 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण

वन ग्राम कर्माझिरी को अन्यत्र बसाने की कार्ययोजना समय सीमा में तैयार करने के निर्देश

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 10, 2024 01:16 am / Post views : 140

वन ग्राम कर्माझिरी को अन्यत्र बसाने की कार्ययोजना समय सीमा में तैयार करने के निर्देश
शेयर करें:

समय सीमा बैठक संपन्न

सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की अध्यक्षता में सोमवार 09 सितम्बर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सी.एल. चनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत एवं एस.डी.एम. सिवनी सुश्री मेघा शर्मा सहित सभी विभागों के विभाग प्रमुखों की उपस्थिति रही।

नवीन कर्माझिरी बसाने के लिए विभागवार प्रस्तावों पर हुई चर्चा

बैठक में कलेक्टर सुश्री जैन ने सीएम हेल्प लाईन, समय सीमा में दर्ज प्रकरणों, जनसुनवाई के साथ ही विभिन्न आयोगों से प्राप्त शिकायतों की निराकरण स्थिति की विभागवार विस्तृत समीक्षा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर सुश्री जैन ने वनग्राम कर्माझिरी के विस्थापित कर व्यवस्थित सुविधाजनक नवीन कर्माझिरी ग्राम बसाने की कार्य योजना को लेकर विभागवार अधिकारियों से चर्चा की गई। उन्होंने ग्राम में सडक़, पानी, विद्युत तथा सिंचाई व्यवस्था सहित स्कूल, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र स्थापना जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय सीमा में विभागीय कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्रता निर्धारण प्रक्रिया की प्रगति की जानकारी लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जिला चिकित्सालय के साथ ही सिविल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था के उन्नयन के लिए दिए निर्देश

कलेक्टर सुश्री जैन ने जिला चिकित्सालय के साथ ही सिविल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था के उन्नयन के लिए के रोगी कल्याण समिति के माध्यम से सीसीटीवी, सफाई व्यवस्था के साथ ही अन्य आवश्यक कार्य कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को उनके क्षेत्र अंतर्गत आने वाले स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यकताओं का अवलोकन कर उन्नयन की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर सुश्री जैन ने प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछ?ी जनजातियों के हितग्राहियों को पात्रतानुसार योजनाओं से लाभान्वित किए जाने की प्रगति की की भी विकासखंडवार समीक्षा की। उन्होंने विशेष पिछ?ी जनजातियों के आधार कार्ड, समग्र, राशन कार्ड तथा जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की प्रगति के साथ-साथ विशेष पिछ?ी जनजाति बसाहाटों में अधोसंरचना कार्य जैसे स?क, बिजली, पानी तथा आवास सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रधान मंत्री ग्राम स?क योजना के अधिकारियों द्वारा डीपीएफ प्रस्तुत न करना पाए जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के आदेश दिए। कलेक्टर सुश्री जैन ने गौशालाओं संचालन की समस्याओं के निदान के लिए पशुपालन विभाग के अधिकारियों को अनुभागवार गौशाला संचालन करने वाली समिति, व्यक्तियों के साथ बैठक कर समस्याओं का निदान करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह उन्होंने ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के ईकेवायसी प्रगति की समीक्षा में नगरपालिका केवलारी द्वारा प्रगति न करना पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी के लिए निर्देशित किया है। इसके अतिरिक्त बिना पूर्व अनुमति के अनुपस्थित रहे एनएचएआई के अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।

नगरीय क्षेत्रों की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

कलेक्टर सुश्री जैन ने जिले के नगरीय क्षेत्रों की साफ-सफाई व्यवस्थाओं के लिए सफाई वाहन की जीपीएस ट्रेकिंग तथा सफाई कर्मियों एवं वाहन के रूट चार्ट पर सभी सीएमओ से चर्चा की गई। उन्होंने बरघाट सीएमओ द्वारा अपेक्षित मॉनिटरिंग न किया जाना पाए जाने पर सीएमओ बरघाट का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ नगरपालिका सिवनी ईई को नगर के मास्टर प्लान अनुसार स?क, ड्रेनेज सहित सभी विकास कार्यों का प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

समय सीमा में पेंशन प्रकरणों का निराकरण करने के अधिकारियों को निर्देश

कलेक्टर सुश्री जैन ने पेंशन प्रकरणों के निराकरण स्थिति की भी समीक्षा कर पेंशन कार्यालय के अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण में एक ही समय में सभी आपत्ति उल्लेखित कर विभाग प्रमुख को प्रकरण निराकरण करने हेतु प्रेषित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त सभी विभाग प्रमुखों को एक सप्ताह के भीतर आपत्तियों का निराकरण कर पुन: पेंशन कार्यालय को प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष