Sat, 24 Oct 2026 | 05:24:11 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छिंदवाड़ा के वार्डों में उतरा निगम अमला, सफाई-पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा छिंदवाड़ा में महापौर-कमिश्नर आमने-सामने, धरने की चेतावनी वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय रोहित झारिया की मौत दहशत में ग्रामीण; खेतों में खड़ी फसलों पर मंडराया खतरा व्यापम उत्तीर्ण शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट के प्रकरण में 10 न्यायालयीन त्रुटियां दूर करने की मांग छिंदा में खेल मैदान और पार्क निर्माण की मांग, सड़क पर खेलने को मजबूर बच्चे नल-जल योजना के कुएं के पास प्रतिबंध के बावजूद चल रहीं सिंचाई मोटरें, गर्मी में पेयजल संकट की आशंका वारासिवनी में 25 अक्टूबर को सजेगी सुरों की महफिल, विनोद राठौड़–चांदनी मुखर्जी और अब्दुल शेख मचाएंगे धूम कांग्रेस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद आंखों से काजल चुरा ले गई भाजपा, अब रणनीति फेल होने पर एक-दूसरे पर फोड़ रहे ठीकरा! प्रदेशभर में गूंज, 23 वर्षों की परंपरा ने रचा भव्यता का नया अध्याय छिंदवाड़ा के वार्डों में उतरा निगम अमला, सफाई-पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा छिंदवाड़ा में महापौर-कमिश्नर आमने-सामने, धरने की चेतावनी वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय रोहित झारिया की मौत दहशत में ग्रामीण; खेतों में खड़ी फसलों पर मंडराया खतरा व्यापम उत्तीर्ण शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट के प्रकरण में 10 न्यायालयीन त्रुटियां दूर करने की मांग छिंदा में खेल मैदान और पार्क निर्माण की मांग, सड़क पर खेलने को मजबूर बच्चे नल-जल योजना के कुएं के पास प्रतिबंध के बावजूद चल रहीं सिंचाई मोटरें, गर्मी में पेयजल संकट की आशंका वारासिवनी में 25 अक्टूबर को सजेगी सुरों की महफिल, विनोद राठौड़–चांदनी मुखर्जी और अब्दुल शेख मचाएंगे धूम कांग्रेस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद आंखों से काजल चुरा ले गई भाजपा, अब रणनीति फेल होने पर एक-दूसरे पर फोड़ रहे ठीकरा! प्रदेशभर में गूंज, 23 वर्षों की परंपरा ने रचा भव्यता का नया अध्याय

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत कारीरात में बच्चों को बताया नशे का सच

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 18, 2026 12:37 am / Post views : 52

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत कारीरात में बच्चों को बताया नशे का सच
शेयर करें:

लखनवाड़ा में "नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान, थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्परिणाम

सिवनी यशो :- जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के माध्यमिक शाला कारीरात में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी लखनवाड़ा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए गंभीर खतरा है। युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान की जानकारी दी गई। साथ ही बढ़ते नशे के कारण अपराध, पारिवारिक विघटन और युवाओं के भविष्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कारीरात के सरपंच, उपसरपंच, ग्रामीणजन, विद्यालय के शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नशा न करने और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर नशामुक्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित सिवनी के निर्माण में अपना सहयोग दें।