Tue, 10 Nov 2026 | 02:55:58 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन दीपावली से पहले फटाका बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन दीपावली से पहले फटाका बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने सिवनी में समीक्षा बैठक ली, विद्यालयों के लिए सख्त निर्देश

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 31, 2025 10:53 pm / Post views : 881

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने सिवनी में समीक्षा बैठक ली, विद्यालयों के लिए सख्त निर्देश
शेयर करें:
सिवनी, 31 जुलाई 2025 सिवनी यशो:- संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग जबलपुर अरुण कुमार इंगले एवं सहायक संचालक डी.के. खरे ने आज शाम 4 बजे कृष्णम गार्डन, सिवनी में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की। समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस. कुमरे, सहायक संचालक आर.आर. मेहता, आर.पी. पाटिल, एपीसी संजीव राय सहित सिवनी, बरघाट और केवलारी विकासखण्ड के बीईओ, प्राचार्य और कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में प्रमुख निर्देश इस प्रकार रहे – 1. जर्जर भवनों में विद्यालय संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित। 2. सभी शिक्षक डेली डायरी संधारित करें एवं पाठ्यक्रम पंजी तैयार करें। 3. अगस्त से सभी प्रायोगिक कार्य अनिवार्य, प्रयोगशालाएं सुव्यवस्थित हों। 4. कक्षा व गृहकार्य की कॉपी नियमित जाँचें, प्राचार्य मॉनिटरिंग करें। 5. सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण समय पर निराकृत हों, लंबित मामलों का तत्काल निपटारा हो। 6. अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरण समयसीमा में निपटें, सी.एम. हेल्पलाइन पर शिकायत न बने। 7. सी.एम. हेल्पलाइन शिकायतों का विकासखण्ड स्तर पर संतोषजनक निराकरण। 8. कक्षा 1 से 12 तक शत-प्रतिशत नामांकन एवं एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर प्रविष्टि सुनिश्चित। 9. शिक्षा पोर्टल और एमपी टॉस पोर्टल पर समय पर प्रोफाइल और बैंक खाता अपडेट। 10. नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण के बाद विमर्श पोर्टल पर तत्काल प्रविष्टि। 11. पात्र विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिल का शीघ्र वितरण। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि समयसीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष