Seoni 06 October 2025
सिवनी यशो:- भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 03 अक्टूबर 2025 को जारी एडवाइजरी के अनुपालन में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देश पर जिले की सभी तहसीलों में कफ सिरप जांच के लिए संयुक्त दल गठित किए गए हैं। बच्चों में कफ सिरप के उपयोग से गंभीर दुष्प्रभाव की आशंका को ध्यान में रखते हुए यह जांच अभियान प्रारंभ किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, प्रत्येक तहसील में एक राजस्व अधिकारी, एक पुलिस अधिकारी और एक स्वास्थ्य विभाग अधिकारी को सम्मिलित कर तीन सदस्यीय संयुक्त दल बनाया गया है। ये दल अपने-अपने क्षेत्रों में कफ सिरप की बिक्री, भंडारण और उपयोग की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
[caption id="attachment_35977" align="alignleft" width="300"]
कलेक्टर शीतला पटले की सख्ती: सिवनी जिले में हर तहसील में कफ सिरप जांच के लिए संयुक्त दल सक्रिय[/caption]
सिवनी तहसील के लिए नायब तहसीलदार हिमांशु कौशल, प्रभारी सहायक भू-अभिलेख सुरेश राय,
टीआई किशोर वामनकर,
टीआई सतीश तिवारी एवं
बीएमओ डॉ. राजेन्द्र कुमार शामिल हैं।
अन्य तहसीलों में भी इसी प्रकार राजस्व,
पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सम्मिलित हैं।
कलेक्टर श्रीमती पटले ने निर्देश दिए हैं कि-
सभी दल एडवाइजरी में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जांच करें तथा
किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
उन्होंने कहा कि -
“बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, ऐसे में संदिग्ध दवाओं की बिक्री या उपयोग किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगा।”
[caption id="attachment_35981" align="alignright" width="300"]
छपारा में मेडिकल स्टोर्स की जांच — एडवाइजरी चस्पा, कलेक्टर शीतला पटले के निर्देश पर कार्रवाई[/caption]
📍 नगर में मेडिकल स्टोर्स की जांच — छपारा से रिपोर्ट
छपारा: विगत दिनों छिंदवाड़ा जिले में कोल्डड्रिफ और नेस्ट्रो-डीएस कफ सिरप से मासूम बच्चों की असमय मृत्यु की घटनाओं के बाद पूरे प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशानुसार 6 अक्टूबर को नगर के सभी मेडिकल स्टोर्स पर एडवाइजरी चस्पा की गई।
मेडिकल स्टोर्स संचालकों को निर्देश दिए गए कि बिना डॉक्टर की पर्ची के 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को कोई भी कफ सिरप न दिया जाए। स्थानीय जांच दल में बीएमओ डॉ. टी.एस. इनवाती, टीआई खेमेंद्र कुमार जैतवार एवं नायब तहसीलदार शामिल रहे।
वर्तमान में मौसम जनित सर्दी-जुकाम एवं बुखार जैसी समस्याओं के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी लक्षण के पाए जाने पर घबराएँ नहीं, समीपस्थ चिकित्सालय में जाकर जांच एवं परामर्श लें तथा डॉक्टर के निर्देशानुसार ही दवाओं का सेवन करें।
— संवाददाता, दैनिक यशोन्नति