Thu, 22 Oct 2026 | 08:20:26 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

नेता करते रहे बड़े बड़े वायदे और वहाँ पीने के पानी के लिये मचा था हाहाकार

नेता करते रहे बड़े बड़े वायदे और वहाँ पीने के पानी के लिये मचा था हाहाकार
शेयर करें:

घंसौर मुख्यालय मेंं दो हफ्ते से बंद है नलजल योजना

घंसौर यशो:- घंसौर ग्राम पंचायत क्षेत्र में पिछले एक पखबाड़ा से पेयजल की सप्लाई बाधित है पूरे नगर में हाहाकार मचा हुआ है । जब लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव के लिये राजनैतिक दल बड़े बड़े वायदों के साथ वोट मांग रहे थे उस समय आदिवासी विकासखंड मुख्यालय घंसौर मुख्यालय में वहाँ के निवासी बूंद बूंद पानी के लिये हाहाकार कर रहे थे । चुनाव के समय वोट मांगने वाले धरती पर स्वर्ग बनाने के वायदे करते है परंतु आजादी 75 वर्ष बाद भी पीने के पानी की उपलब्धता नहीं होना राजनैतिक दलों की हकीकत को बयाँ करती है । लोकतंत्र के महापर्व के साथ ही इस बीच दीपावली का महापर्व था परंतु घंसौर में पेयजल की सप्लाई वहाँ के निवासियों के लिये बड़ी समस्या रही। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यालय में ग्राम पंचायत घंसौर द्वारा मोहगांव जलाशय के जरिये नलजल योजना का संचालन किया जाता है किंतु बीते दो हफ्ते से नलजल योजना ठप्प पड़ी हुई है पानी की सप्लाई बंद होने से त्योहार के ऐन मौके पर घंसौर में हाहाकार मचा हुआ है बताया जा रहा है कि मोहगांव जलाशय के जिस इंटेकवेल के मोटर पंप से पानी सप्लाई की जाती है वह मोटर पंप खराब हो गया है जो अब तक दुरूस्त नहीं होने से पानी की सप्लाई बहाल नहीं हो पा रही है कहा जा रहा है कि ग्राम पंचायत की लापरवाही के कारण लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है नलजल योजना बहाल करने में ग्राम पंचायत नाकाम साबित हो रही है आरोप है कि ग्राम पंचायत द्वारा प्रतिवर्ष मोटर पंप खरीदने और सुधरवाने के नाम पर लाखों रूपये खर्च किये जाते हैं लेकिन नलजल योजना का हाल जस का तस बना रहता है कुछ महीने पहले ही एक नया मोटर पंप खरीदा गया था किंतु वह भी खराब हो गया, ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर अब सवालिया निशान लगाये जा रहे हैं ? विगत के वर्षों में खरीदे गए मोटर पंप आखिर कहां रखे गए हैं पुराने मोटर पंपों में सुधार कार्य करवा उन्हें आपात स्थिति में उपयोग क्यों नहीं किया जा रहा है? ग्राम पंचायत घंसौर की यह सम्पत्ति यदि कबाड़ हो चुकी है तो इसकी नीलामी क्यों नहीं की जा रही है जैसे अनेक सवाल उठाए जा रहे हैं भारी-भरकम खर्च करने के बाद भी नलजल योजना ठप्प हो रही है लगातार बढ़ रही पेयजल की समस्या से लोगों का आक्रोश फूट रहा है।