Mon, 19 Oct 2026 | 06:06:30 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
, बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी!

शेर बना काल : घर से युवक को ले गया उठाकर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 20, 2025 07:30 pm / Post views : 207

शेर बना काल : घर से युवक को ले गया उठाकर
शेयर करें:

सिवनी जिले के बावनथड़ी-पिंडरई क्षेत्र में वन्यजीव हमला, क्षेत्र में दहशत का माहौल

Seoni 20 June 2025 सिवनी यशो:- सिवनी जिले के वनवर्ती ग्राम बावनथड़ी और पिंडरई बुटटे के ग्रामीण क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, 16-17 वर्षीय अबोध बालक सुमित पिता पंचम पंद्रे को एक बाघ (शेर) ने अचानक हमला कर जंगल की ओर खींच लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों में खासा आक्रोश का वातावरण बना हुआ है और समाचार लिखे जाने तक आक्रोशित ग्रामीणो ने एन एच 44 कुरई में लंबा जाम लगा दिया है ।

घर के आंगन से उठा ले गया बाघ

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बालक घर के पास बाड़ी में पेड़ के नीचे खेल रहा था, तभी अचानक बाघ ने हमला कर दिया और उसे उठाकर जंगल की ओर ले गया। घटना इतनी अचानक और तेज थी कि परिवार कुछ कर भी नहीं सका। कुछ दूरी पर बालक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।

गांव में मातम, क्षेत्र में हड़कंप

इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। वहीं पूरे क्षेत्र में आतंक और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भी कई बार जंगली जानवरों की गांव में आमद की शिकायतें की गई थीं, लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।

वन विभाग मौके पर, ग्रामीणों में रोष

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। अधिकारियों ने बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए कैमरा ट्रैप और निगरानी की बात कही है। हालांकि, ग्रामीणों ने रात्रिकालीन सुरक्षा और मुआवजा की मांग की है। मुख्य बिंदु अबोध बालक को शिकार बना ले गया बाघ घर के पास से उठा ले गया, शव जंगल में मिला क्षेत्र में वन्यजीव हमलों की बढ़ती घटनाएं ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल ग्रामीण क्षेत्रों में वन्यजीव हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यह घटना एक चेतावनी है कि मानव और वन्यजीव संघर्ष की स्थिति अब सहनीय नहीं रही। प्रशासन और वन विभाग को मिलकर तत्काल कदम उठाने होंगे, ताकि भविष्य में ऐसी हृदयविदारक घटनाएं रोकी जा सकें। अपडेट जारी है........

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष