इसी क्रम श्री सिद्ध शनिधाम पालारी टेकरी शनिधाम ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष मुख्य पुजारी भोले बाबा ने श्री पांडे को पवित्र संकल्प के लिये शुभकामनाएँ दी तथा कहा कि वे अपनी नर्मदा परिक्रम के दौरान धार्मिक पुण्य लाभ अर्जित करने के साथ माँ नर्मदा के तटों पर निवास करने वाले बंधुओं से मिलकर जागरूकता का व्यापक संदेश दे और उनसे रहस्य मयी माँ नर्मदा के संबंध उपयोगी जानकारी प्राप्त कर समाज में व्यापक रूप से प्रसारित करें । शनिमंदिर ट्रस्ट ने उनकी 37 सौ किलोमीटर की इस परिक्रमा को स्वहित के साथ समाज के लिये उपयोगी बताते हुये उनका सम्मान करते हुये उन्हें सुखद यात्रा की शुभकामनाएँ दी ।