Tue, 20 Oct 2026 | 10:05:24 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

मक्का फसल के नुकसान का जायजा लेने किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप राय आज करेंगे गांवों का दौरा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 21, 2026 01:49 am / Post views : 231

मक्का फसल के नुकसान का जायजा लेने किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप राय आज करेंगे गांवों का दौरा
शेयर करें:

मक्का फसल नुकसान का जायजा लेने आज गांवों के दौरे पर प्रदीप राय

सिवनी यशो :- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा किसानों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उनके साथ खड़ा है। हाल ही में प्राकृतिक प्रकोप के कारण मक्का की फसल को हुए नुकसान को देखते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप राय सोमवार, 21 सितंबर 2026 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। दौरे के दौरान प्रदीप राय प्रभावित किसानों से सीधे संवाद करेंगे तथा खेतों में पहुंचकर मक्का की फसल को हुए नुकसान का जायजा लेंगे। वे किसानों की समस्याओं और नुकसान की वास्तविक स्थिति की जानकारी भी प्राप्त करेंगे।

इन क्षेत्रों में होगा दौरा

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप राय का दौरा प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे बंडोल, बीसावाड़ी, भाजी-पानी, कलार बाकी, बांद्रा, चंदनवाड़ा, छोटा चंदनवाड़ा, पलारी, बगलाई, टोकारंजी, खापा, कुचीवाड़ा, मैना पिपरिया, घंसौर, साठे पिपरिया, मरकावाड़ा और केवलारी पहुंचकर किसानों से चर्चा करेंगे। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से कहा गया कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों की समस्याओं को समझना और उनकी बात संबंधित स्तर तक पहुंचाना प्राथमिकता है। किसानों को भरोसा दिलाया गया है कि किसान मोर्चा हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहेगा और किसानों के हितों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। दौरे के दौरान किसानों से आग्रह किया गया है कि वे अपनी फसल के नुकसान और अन्य समस्याओं की जानकारी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष को उपलब्ध कराएं, ताकि वास्तविक स्थिति को सामने लाया जा सके।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें