Mon, 19 Oct 2026 | 08:10:06 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ

विधिक सेवा की मैराथन दौड़ सम्पन्न — केवलारी में दिया कानूनी जागरूकता का संदेश

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 10, 2025 01:06 pm / Post views : 482

विधिक सेवा की मैराथन दौड़ सम्पन्न — केवलारी में दिया कानूनी जागरूकता का संदेश
शेयर करें:
केवलारी यशो :-  मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश़ सतीश चंद्र राय के मार्गदर्शन में, तहसील विधिक सेवा समिति केवलारी के तत्वाधान में रविवार को विधिक सेवा सप्ताह का शुभारंभ मैराथन दौड़ से किया गया। यह मैराथन दौड़ नर्मदा लान से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, उगली रोड और चांदनी चौक होते हुए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस तक संपन्न हुई। कार्यक्रम में अजय कुमार अहिरवार (अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति), आशीष भरांडे (एसडीओपी), शशांक मेश्राम (तहसीलदार), प्रीतम सिंह तिलगाम (थाना प्रभारी), रफीक खान (अध्यक्ष, श्रमजीवी पत्रकार संघ), राकेश सिंह राजपूत (कार्यकारी अध्यक्ष, अधिवक्ता संघ) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मैराथन में हायर सेकेंडरी स्कूल और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन अवसर पर श्री अजय अहिरवार ने कहा कि “हर नागरिक को विधिक रूप से साक्षर होना चाहिए और युवाओं में यह जागरूकता प्रारंभिक स्तर से ही जरूरी है।” कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को टी-शर्ट, टोपी और विधिक योजनाओं से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए। मैराथन के विजेताओं में —  प्रथम स्थान: सत्येंद्र सिसोदिया (सहायक ग्रेड-2, न्यायालय केवलारी)  द्वितीय स्थान: डिलेश्वर नाग (पैनल लॉयर)  तृतीय स्थान: सुधीर मुंजारे (धावक) — को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संचालन में श्रीमती विनीता बघेल (एनसीसी अधिकारी), अधिवक्ता पवन यादव, मोती जंघेला, नीरज जैन, नितिन बघेल, राजकुमार विश्वकर्मा, शिक्षक मिश्रा जी, एवं विधिक सेवा समिति के कर्मचारी कृष्ण कुमार गजभिए, आशीष चौरसिया, वीरेंद्र राजसिंह, बालक राम डेहरिया और राधेश्याम वंदेवार का विशेष योगदान रहा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें