Thu, 22 Oct 2026 | 09:00:56 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

मूंग खरीदी बंद : नाराज़ किसानों ने जबलपुर-नागपुर मार्ग किया जाम, यातायात ठप

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 21, 2025 01:42 pm / Post views : 2879

मूंग खरीदी बंद : नाराज़ किसानों ने जबलपुर-नागपुर मार्ग किया जाम, यातायात ठप
शेयर करें:

सिवनी यशो :- जिले के किसानों ने सोमवार को मूंग की तुलाई व खरीदी बंद होने के विरोध में जबलपुर-नागपुर मुख्य मार्ग (नेशनल हाईवे) पर जाम लगा दिया।

इस विरोध प्रदर्शन के कारण दोनों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

किसानों का कहना है कि कलबोडी के वेयरहाउस में मूंग की खरीदी केवल दो दिन चली, उसके बाद पिछले चार दिनों से तुलाई पूरी तरह से बंद है।

इस समस्या से क्षुब्ध होकर किसान सुबह करीब 11:30 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ मुख्य मार्ग पर पहुंचे और मार्ग अवरुद्ध कर दिया।

प्रदर्शनकारी किसानों ने केवल एंबुलेंस को रास्ता दिया, लेकिन अन्य सभी प्रकार के वाहनों — जिनमें यात्री बसें भी शामिल थीं — को पूरी तरह रोक दिया गया। इससे राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शन में भाग लेने वाले प्रमुख किसानों में अरविंद सनोडिया (पिपरिया), विपुल सनोडिया (सिमरिया), शुभम पटेल (केदारपुर व हथनापुर), बसंत शेंडे (पलारी), दिमागचंद सनोडिया (सिमरिया), अभिषेक सनोडिया (परतापुर), आदित्य राजपूत (मारबोडी), सुरेश साहू (केवलारी) आदि शामिल रहे।

सभी किसानों की एक मांग है — “मूंग की खरीदी तत्काल शुरू की जाए और तुलाई कार्य में तेजी लाई जाए।” किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई नहीं करता, तो आंदोलन और उग्र हो सकता है

“प्रशासनिक पक्ष की प्रतीक्षा की जा रही है”  अभी तक कोई बयान प्राप्त नहीं हुआ है।