बरघाट यशो:- शुक्रवार 14 जुलाई को बरघाट क्षेत्र में पांच घंटे में 6 इंच से अधिक बारिश हुई, जहां क्षेत्र के किसानो के चेहरों में खुशी व्याप्त है, वहीं इस भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बरघाट नगर में अनेक स्थानों में जलभराव की स्थिति हुई, जिस पर नगर परिषद अध्यक्ष, नगर परिषद सीएमओ एवं वार्ड के पार्षदों ने नगर परिषद कर्मचारियों के साथ मिलकर पानी निकासी की व्यवस्था बनायी?है।